सोनू सूद
- फोटो : twitter@SonuSood
सोनू सूद ने इस तरह से लोगों की मदद की है कि वो अब किसी भगवान से कम नहीं हैं और यही वजह है कि लोग उन्हें मसीहा कहकर बुलाते हैं। पिछले दिनों सोनू सूद अपने गृहनगर पंजाब के मोगा में लोगों की मदद करते दिखे थे। उस वक्त अभिनेता ने उस सड़क को दिखाया था जो उनकी स्वर्गीय मां सरोज सूद के नाम पर रखा गया है। अभिनेता ने कहा था, 'यह मेरे लिए बहुत खास जगह है। मेरी मां प्रोफेसर सरोज सूद के नाम पर इस सड़क का नाम है। मैंने अपनी जिंदगी इस सड़क से गुजरते हुए बिताई है। मेरा घर उस तरफ है और यहां से मैं अपने स्कूल जाता था। मेरे पिताजी यहां से जाते थे। इसी सड़क से मेरी मां गुजरती थीं जब उन्हें कॉलेज जाना होता था।'