फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acharya: सोनू सूद के एंट्री सीन पर फैंस ने सिनेमाघर में उड़ाए नोट, एक्टर ने कहा- मैं इतने प्यार के लायक नहीं हूं

Sat, 30 Apr 2022 10:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
मेगास्टार चिरंजीवी और राम चरण की फिल्म आचार्य रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन काफी शानदार रहा है। इस फिल्म में सोनू सूद ने भी काम किया है। सोनू को बड़े पर्दे पर देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। सोनू को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए थिएटर के बाहर फैंस की काफी भीड़ लग रही है। सोनू भी फिल्म को मिल रहे ऐसे रिस्पॉन्स से काफी खुश हैं। उन्होंने फैंस का एक वीडियो शेयर कर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 4
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने किया वीडियो शेयर
सोनू ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारे फैंस इस प्यार के लिए बहुत धन्यवाद। मैं आप सभी को परिवार मानता हूं, लेकिन मैं इस तरह के प्यार के लायक नहीं हूं। आपकी दया मुझे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म आचार्य में सोनू सूद - फोटो : social media
वीडियो में फैंस कर रहे नोटों की बारिश
सोनू सूद की ओर से शेयर किए गए वीडियो में उनके एंट्री सीन पर लोग खुशी से चिल्लाते नजर आ रहे हैं। वहीं, वीडियो में फैंस नोटों की बारिश करते हुए भी दिख रहे हैं। इस वीडियो में सोनू के फैंस को सिनेमाघर के बाहर उनके एक बड़े कटआउट के सामने ढोल पीटते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अभिनेता के कटआउट को एक बड़ी माला से भी सजाया है।
विज्ञापन

4 of 4
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस फिल्म को लेकर सोनू ने खुलासा किया था कि आचार्य में उनके दृश्यों को फिर से फिल्माया गया था। सोनू ने बताया था कि चिरंजीवी को यकीन नहीं था फिल्म में हीरो के हाथों पिटते हुए उनके फैंस उन्हें देख पाएंगे। दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान सोनू ने लोगों की खूब मदद की थी। इस नेक काम की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था। यही वजह थी कि निर्देशक को फिल्म के कई सीन दोबारा शूट करने पड़े। फिल्म में सोनू ने निगेटिव रोल निभाया है जो अवैध गतिविधियों में शामिल है साथ ही वह विधायक भी बनना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें