फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद की तस्वीर रखकर पूजा करने लगा फैन, अभिनेता ने जवाब देकर जीत लिया दिल

Mon, 16 Nov 2020 12:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : twitter@sonusood
सोनू सूद (Sonu Sood) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। सोनू जरूरतमंद लोगों की तो मदद करते ही हैं साथ ही प्रशंसकों के सवालों के वजाब भी देते हैं। एक बार फिर से अभिनेता ने अपने प्रशंसक को जवाब में ऐसी बात लिखी कि उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
दरअसल लॉकडाउन में लोगों की मदद कर सोनू सूद ‘मसीहा’ कहलाए जाने लगे। एक फैन ने भगवान की मूर्ति के पास सोनू सूद की तस्वीर रखी और उनकी पूजा करने लगा। फैन ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा- ‘खामोश होकर नेक कर्म कीजिए। दुआ खुद ही बोल पड़ेगी। प्रणाम।‘
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फैन के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू सूद ने लिखा- ‘मेरी जगह यहां नहीं, सिर्फ आपके दिलों में होनी चाहिए।‘ हाल ही में सोनू सूद एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी कुछ जरूरतमंद फिल्म के सेट पर पहुंच गए और उनसे फरियाद करने लगे। जिसके बाद अभिनेता ने उनको मदद करने का पूरा भरोसा दिया।

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
इसके अलावा सोनू सूद इन दिनों उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के छात्र की पढ़ाई का खर्चा उठाने की वजह से चर्चा में हैं। गौरतलब है कि कंप्यूटर इंजीनियर बनने की राह में रोड़ा बन रही गरीबी की जानकारी होने पर सोनू सूद ने देवरिया जिले के छात्र की पढ़ाई का खर्च उठाया है। उसे अपने पास बुलाकर पंजाब की एक इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में उसका दाखिला करा दिया है। अब वह इंजीनियर बन सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद, शाहरुख खान - फोटो : Twitter
वहीं सोनू सूद अपने मजाकिया अंदाज में जवाब देने से भी पीछे नहीं रहते। हाल ही में सोनू सूद से सोशल मीडिया के जरिए एक युवक ने अपना जन्मदिन 'बुर्ज खलीफा' पर मनाने की गुहार लगाई। एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर सोनू सूद को टैग करते हुए शाहरुख की बुर्ज खलीफा के साथ वाली तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ यूजर ने लिखा, 'सोनू सर पांच नवंबर को जन्मदिन है। ऐसे ही बुर्ज खलीफा पर सेलिब्रेशन करवा दो प्लीज।'  यूजर के इस ट्वीट पर सोनू सून ने उन्हें जवाब में लिखा, 'बस, आपका जन्मदिन तीन दिन लेट हो गया भाई। खैर, थोड़ी मेहनत करो और नाम कमाओ, जिंदगी में फिर देखना बुर्ज खलीफा क्या आसमान पर नाम लिख देगी दुनिया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें