फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में ऐसे दिखते थे कोरोना काल के 'मसीहा' सोनू सूद, देखिए अभिनेता की अनदेखी तस्वीरें

Thu, 04 Jun 2020 11:17 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों लोगों के लिए भगवान से कम नहीं। कोरोना काल में 'मसीहा' बनकर आए अभिनेता भले ही फिल्मों में विलेन का किरदार निभाते हों। लेकिन असल जिंदगी में सोनू लोगों के लिए हीरो बन गए। तो वहीं सोनू सूद की ट्विटर पर प्रतिक्रिया उनके जवाब देने के अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोनू सूद बचपन में भी बेहद क्यूट दिखते थे। जिस तरह इस समय सोनू सूद दिल जीत रहे हैं। उसी तरह उनकी बचपन की प्यारी तस्वीरें भी आपका दिल जीत लेंगी। आइये दिखाते हैं आपको सोनू सूद के बचपन की अनदेखी तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 10
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 में पंजाब के मोगा में हुआ था। उन्होंने नागपुर के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। सोनू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 में तमिल फिल्म इंडस्ट्री से की थी।
विज्ञापन

3 of 10
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू को हिंदी फिल्मों में साल 2002 में ब्रेक मिला। उन्होंने फिल्म 'शहीद-ए-आजम' में भगत सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद सोनू का बॉलीवुड करियर शुरू हो गया। सोनू को पहचान साल 2004 में मणिरत्नम की फिल्म 'युवा' से मिली। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर भी थे।

4 of 10
सोनू सूद - फोटो : Social Media
इसके बाद सोनू सूद नजर आए साल 2005 में फिल्म 'आश्क बनाया आपने' में। इस फिल्म में सोनू सूद के ऊपर फिल्माया गया गाना 'जिंदगी लुटा दूं, एक बार मुस्कुरा दे' काफी पसंद किया गया था। हालांकि फिल्म में सोनू ने विलेन का किरदार निभाया था। लेकिन उन्हें खूब पसंद किया गया था।
विज्ञापन

5 of 10
सोनू सूद - फोटो : Social Media
इसके बाद सोनू सूद का करियर ग्राफ लगातार बढ़ता ही गया। सोनू सूद ने ना केवल हिंदी बल्कि तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। हर इंडस्ट्री में उनके काम को खूब सराहना मिली है।
विज्ञापन

6 of 10
सोनू सूद - फोटो : Social Media
साल 2010 में सोनू सूद ने अभिनव कश्यप की फिल्म 'दबंग' में छेदी सिंह का किरदार निभाया था। इस किरदार को भी उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। सोनू ने सिंबा, आर राजकुमार जैसी फिल्मों में नेगेटिव किरदार ही निभाए हैं। उन्हें इन किरदारों के लिए काफी पसंद भी किया जाता है।
विज्ञापन

7 of 10
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू सूद इस समय मुंबई में फंसे लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। उन्होंने हजारों लोगों को अब तक बसों की सहायता से अपने घर पहुंचाया है। ये लोग अब सोनू का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे हैं। सोनू खुद लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा वो रोज हजारों लोगों को खाना भी खिलाते हैं।

8 of 10
सोनू सूद - फोटो : Social Media
वहीं सोनू से जब पूछा गया कि उन्हें डर नहीं लगा कि उन्हें यदि ये संक्रमण हो गया तो? इस सवाल के जवाब में सोनू ने कहा कि वे परिवार के साथ रहते हैं। ऐसे में उन्हें भी कोरोना संक्रमण का डर लगता है, लेकिन सावधानी रखकर वे लोगों के बीच जाते हैं और लोगों को उनके घरों को भेजने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे सड़कों पर न जाते, तो यह संदेश लोगों के बीच न जा पाता कि कोई उनके जैसा है जो उनकी मदद कर रहा है। यही कारण है कि उन्होंने स्वयं मजदूरों के बीच जाने का फैसला किया।

9 of 10
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू ही नहीं बल्कि उनके पिता भी इस नेक काम में लगे हुए हैं। सोनू सूद के पिता पंजाब में रहते हैं। अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में सोनू ने बताया कि पंजाब में उनके पिता आज भी एक छोटी दुकान चलाते हैं और अपनी इस दुकान के माध्यम से वे रोज भूखे लोगों को लंगर खिलाते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू सूद ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि सड़कों पर अपने पूरे परिवार के साथ भटकते मजदूरों को देखकर उन्हें बहुत पीड़ा हुई। उन्हें लगा कि उन्हें इनके लिए कुछ करना चाहिए क्योंकि जिन घरों में वे रहते हैं, जिन सड़कों पर वे चलते हैं, जिन स्टूडियो में वे काम करते हैं, वे सब इन मजदूरों ने ही बनाए हैं। और बस इस नेक सोच के साथ ही सोनू सूद आगे बढ़ते चले गए और आज हजारों लोगों की दुआ ले रहे हैं।

पढ़ें: मुंबई पहुंचा 'निसर्ग', अक्षय- ट्विंकल से प्रियंका चोपड़ा तक ने ऐसे किया रिएक्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें