फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण मामला: सोनू सूद ने खटखटाया उच्चतम न्यायालय का दरवाजा, उच्च न्यायालय के आदेश को दी चुनौती

Fri, 22 Jan 2021 09:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के ऊपर मुंबई के जुहू स्थित आवास पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगा है। जिसके लिए बीएमसी ने उन्हें नोटिस भेजा था। बीएमसी के इस नोटिस को सोनू ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी लेकिन उच्च न्यायालय ने उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद अभिनेता ने अब उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता ने मुंबई के जुहू क्षेत्र में स्थित अपनी आवासीय इमारत में कथित अवैध निर्माण को लेकर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक नोटिस के खिलाफ बम्बई उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी। उच्च न्यायालय ने उनकी अपील को खारिज कर दिया था। जिसके बाद अब सोनू सूद ने उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय का रूख किया।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करने वाले वकील विनीत ढांडा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सूद ने उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है। बीएमसी के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता ने छह मंजिला आवासीय इमारत ‘शक्ति सागर’ में संरचनात्मक बदलाव किए हैं और आवश्यक अनुमति के बिना उसे एक होटल में बदल दिया है।

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बीएमसी ने इस महीने के शुरू में जुहू पुलिस थाने में एक शिकायत भी दर्ज की थी जिसमें बिना अनुमति के आवासीय इमारत को एक होटल में कथित तौर पर बदलने के लिए सूद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बीएमसी ने इमारत का निरीक्षण किया था और पाया था कि सूद ने नियमों का कथित तौर पर पालन नहीं किया और पिछले साल अक्टूबर में उन्हें नोटिस दिए जाने के बाद भी अवैध निर्माण जारी था। इसके बाद पुलिस को शिकायत पत्र भेजा गया था। पुलिस ने अभी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

पढ़ें: ऋषि कपूर के बिना नीतू कपूर मना रहीं शादी की 41वीं सालगिरह, टूटे दिल के साथ बयां किया दर्द
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें