अकेले अपने दम पर कोरोना महामारी के इस कठिन समय में मानवता की सेवा में उतरे अभिनेता सोनू सूद ने एक और बड़ा कारनामा करने की ठानी है। बीते गुरुवार को सोनू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने फिलीपींस से 39 छोटे बच्चों को देश की राजधानी दिल्ली लाने का फैसला किया है। यह बच्चे लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं और इसके इलाज के लिए इन्हें दिल्ली लेकर आना जरूरी है।