फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: इस वजह से सोनू सूद नहीं मनाते अपना जन्मदिन, पत्नी को भी रखते हैं लाइमलाइट से दूर

Sun, 30 Jul 2017 09:25 AM IST
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 10
सोनू सूद बर्थडे स्पेशल
'दबंग' फिल्म में सलमान खान के पसीने छुड़ा देने वाले छेदी सिंह यानि सोनू सूद ने आज 43 साल के हो गए हैं। सोनू ने अपने माता-पिता के निधन के बाद से कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया। वो जन्मदिन पर केवल अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ रहना पसंद करते हैं।

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सोनू खुद तो काफी पॉपुलर हैं लेकिन अपनी फैमिली को वो लाइमलाइट से कोसो दूर रखते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
सोनू सूद बर्थडे स्पेशल - फोटो : BollywoodPapa
सोनू सूद की पत्नी का नाम सोनाली है। क्या आपको मालूम है कि दोनों की शादी को 20 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 10
सोनू सूद बर्थडे स्पेशल - फोटो : The Bridal Box
सोनू और सोनाली ने 25 सितम्बर 1996 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे भी हैं। सोनाली का बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। शायद यही कारण है कि वो बाकी स्टार वाइव्स जितनी पॉपुलर नहीं हैं।

4 of 10
सोनू सूद बर्थडे स्पेशल - फोटो : sharestills
सोनू की सोनाली से मुलाकात तब हुई थी जब वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। सोनू जहां पंजाबी हैं वहीं सोनाली तेलुगू हैं। सोनाली के बारे में बोलते हुए सोनू ने कहा था कि वो उनकी जिंदगी में आने वाली पहली लड़की हैं।
विज्ञापन

5 of 10
सोनू सूद बर्थडे स्पेशल - फोटो : Rediff
सोनू को शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। इस दौरान सोनाली ने सोनू का हर कदम पर साथ दिया। शादी के बाद दोनों मुंबई में वन बीएचके फ्लैट में शिफ्ट हो गए। इस फ्लैट को सोनू और उनकी पत्नी तीन और लोगों के साथ शेयर करते थे।

विज्ञापन

6 of 10
सोनू सूद बर्थडे स्पेशल - फोटो : TheStorypedia
इसके बावजूद सोनाली ने कभी सोनू से शिकायत नहीं की। सोनू ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा था, 'सोनाली हमेशा सपोर्टिव रही हैं। पहले वो नहीं चाहती थीं कि मैं एक्टर बनूं लेकिन अब वो मुझपर गर्व करती हैं।'
विज्ञापन

7 of 10
सोनू सूद बर्थडे स्पेशल - फोटो : TheStorypedia
सोनू सूद पंजाब के रहने वाले हैं। उनका जन्म मोगा में हुआ है जहां उनका पुश्तैनी घर आज भी है। सोनू ने अपनी स्कूलिंग भी वहीं की है।

8 of 10
सोनू सूद बर्थडे स्पेशल - फोटो : Pinterest
 इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए नागपुर चले गए थे जहां उनकी मुलाकात सोनाली से हुई। सोनू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में तमिल फिल्म 'कल्लाजहगर' से की थी।

9 of 10
सोनू सूद बर्थडे स्पेशल - फोटो : India West
उन्हें असली पहचान 'युवा' फिल्म से मिली। इसके बाद आई फिल्में 'जोधा अकबर' और 'दबंग' ने उन्हें शोहरत दिलाई।
विज्ञापन

10 of 10
सोनू सूद बर्थडे स्पेशल - फोटो : Bollywood Hungama
सोनू जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में और तमिल फिल्म 'माधा गाजा राधा' दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें