फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: खुद के नाम पर हो रही धोखाधड़ी को देखकर भड़के सोनू सूद, बोले- 'जल्दी गिरफ्तार होंगे'

Sat, 22 Aug 2020 04:06 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद सैकड़ों प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। सोनू अभी भी लोगों की मदद करने में जुटे हैं। बहुत से ऐसे प्रवासी मजदूर हैं जो अपने गांव तो पहुंच गए हैं लेकिन उनके पास गुजारा करने के लिए काम धंधा नहीं है, अब सोनू उन्हें मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच ट्विटर पर उनके नाम से धोखाधड़ी का सिलसिला भी चल पड़ा है। जिसे देखकर सोनू सूद भड़क उठे और गिरफ्तारी की धमकी दी।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू सूद के नाम से फर्जी अकाउंट ट्विटर पर सक्रिय हैं जो जरूरतमंदों को अपने झांसे में लेने की कोशिश करते हैं। दरअसल असम के रहने वाले एक शख्स ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद फर्जी अकाउंट वाले ने शख्स से उसका डिटेल भेजने के लिए कहा। उसने सोनू सूद के नाम से दो जीमेल अकाउंट भी बना रखे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
ट्वीट देखने के बाद सोनू सूद ने उसे चेतावनी देते हुए कहा कि 'मासूम लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में तुम जल्दी ही गिरफ्तार होगे। इसलिए जल्द ही यह धोखाधड़ी वाला बिजनेस बंद करो, इससे पहले बहुत देर हो जाए।'
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
ऐसा पहली बार नहीं है जब सोनू सूद के नाम पर इस तरह की हरकतें हुई हैं। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए। जिसके बाद सोनू सूद को सामने आना पड़ा और अपने सभी प्रशंसकों को सतर्क रहने के लिए कहा जिससे वो इस धोखे का शिकार ना हो जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने एक ट्वीट कर कहा था- 'दोस्तों, हम श्रमिकों के लिए जो भी सेवा कर रहे हैं वो बिल्कुल निःशुल्क है। अगर आपसे कोई भी व्यक्ति मेरे नाम पर पैसे मांग रहा है तो उसे तुरंत मना कर दीजिए। हमें या करीबी पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट कीजिए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें