वरिष्ठ अभिनेता अनुपम श्याम मुंबई के गोरेगांव स्थित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। बताया गया कि किडनी में संक्रमण के बढ़ जाने के वजह से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अनुपम बीते नौ महीने से डायलिसिस पर थे। वो आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। उनके परिवार ने इलाज के लिए आमिर खान और सोनू सूद से मदद मांगी थी।