फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के चक्कर लगाकर परेशान हुए शख्स ने मांगी मदद, सोनू सूद बोले- 'मां बाप से मिलने का समय आ गया'

Fri, 22 May 2020 10:51 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
मुंबई से प्रवासियों को उनके घर तक भेजने की अभिनेता सोनू सूद ने ठान रखी है। वो लगातार लोगों से जुड़कर उनकी मदद कर रहे हैं। ट्विटर पर इस काम के लिए उनका जो जुनून दिख रहा है, हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। लोग लगातार सोनू सूद से मदद मांग कर रहें और वो लोगों को घर तक भेजने का आश्वासन दे रहे हैं और फिर उनको घर पहुंचा रहे हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : file photo
मुंबई में रहने वाले एक प्रवासी ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'भाई हम लोग 16 दिन से पुलिस चौकी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन काम नहीं हो रहा। हम धारावी में रहते हैं और बिहार जाना है।' इस पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा, 'भाई चक्कर लगाना बंद करो और आराम करो। दो दिन में बिहार में अपने घर का पानी पियोगे। जानकारियां भेजो।'
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद
ऐसे ही एक और शख्स ने अभिनेता से मदद मांगते हुए लिखा, 'सर हम लोग भी मुंबई में फंसे हैं, बिहार जाना है। पुलिस चौकी में फार्म भरा है। अभी तक कॉल नहीं आया।' इस पर सोनू सूद ने जवाब दिया, 'आप अपनी जानकारी भेजिए। मां बाप से मिलने का समय आ गया है मेरे दोस्त।'
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : social media
इतना ही नहीं जब सोनू सूद के इस नेक काम के लिए एक शख्स ने मदद देने के लिए कहा तो उन्होंने बड़े प्रेम के साथ सिर्फ शुभकामनाएं देने को कहा। यूजर ने लिखा, 'इतने नेक काम के लिए धन्यवाद सोनू जी। अगर किसी भी तरह के फंड्स की जरूरत हो तो कृपया एक ट्वीट कर दीजिएगा।' इस पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा कि भाई सिर्फ शुभकामनाएं चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद
सोशल मीडिया पर सोनू सूद को अब लोग सुपर हीरो बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, पहले मेरे ख्वाहिश सलमान खान से मिलने की थी लेकिन अब आपसे मिलने की हो गई है सोनू भाई। जिंदा रहे तो जरूर मिलेंगे।' इस पर सोनू ने कहा, 'ईश्वर आपको लंबी उम्र दे। जल्द ही मुलाकात होगी।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें