फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 साल पहले खुद लोकल ट्रेन से सफर करते थे सोनू सूद, आज लाखों लोगों के लिए बने 'मसीहा'

Fri, 29 May 2020 05:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सोनू सूद इन दिनों प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों के लिए किसी फरिश्ते से कम बनकर नहीं उभरे हैं। लॉकडाउन में वो लगातार ऐसे लोगों को उनके घर पहुंचाने में जुटे हुए हैं। सोनू सूद के इस काम के लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है। इस बीच सोनू सूद की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है जो 23 साल पुरानी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
यह तस्वीर ट्रेन के टिकट के पास पर लगा हुआ है। एक यूजर ने इसे साझा किया है। टिकट 23 साल पुराना है। 420 रुपये का पास लेकर सोनू लोकल ट्रेन से बोरीवली से चर्चगेट तक का सफर करते थे। सोनू सूद की उम्र उस वक्त 24 साल थी। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर ने अभिनेता की तारीफ करते हुए लिखा कि 'जिसने सच में संघर्ष किया हो उसे दूसरे लोगों की पीड़ा समझ में आती है, सोनू सूद कभी 420 रुपये वाली लोकल का पास लेकर सफर किया करते थे।' यूजर के इस ट्वीट पर सोनू ने जवाब में लिखा कि 'जिंदगी एक सर्कल है।'

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों की मदद करने के लिए सोनू सूद की तारीफ तो हो ही रही है साथ ही ट्विटर पर उनका मजाकिया अंदाज भी चर्चा में है। बीते दिनों एक यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए कहा कि, 'क्या आप मदद कर सकते हैं? ढाई महीने से मैंने पार्लर नहीं देखा है। कृपया मुझे सैलून तक पहुंचा दीजिए। ये केवल एक मजाक था। आप एक सच्चे हीरो हैं। भगवान आपको आशीर्वाद दे।' इस पर सोनू ने लिखा, 'सैलून जाकर क्या करोगे? सैलून वाले को तो मैं गांव छोड़ के आ गया। उसके पीछे-पीछे गांव जाना है तो बोलो?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू के फिल्मों की बात करें तो साल 2001 में 'शहीद-ए-आजम' में भगत सिंह के किरदार से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद वो 'जोधा अकबर', 'सिंह इज किंग', 'एक विवाह ऐसा भी', 'दबंग' और 'गब्बर इज बैक' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें