सोनू निगम बॉलीवुड के सबसे चहेते गायकों में से एक हैं। उनके गाने आते ही हिट की श्रेणी में आ जाते हैं। लेकिन आज 'अजान' पर किए गए कुछ ट्वीट की वजह से वह विवादों में आ गए हैं। अब तक सभी की तारीफें बटोरने वाले सोनू को अचानक लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। बॉलीवुड में दो दशक गुजार चुके सोनू के बारे में जानिए सब कुछ यहां पर -
विज्ञापन
2 of 6
सोनू निगम
सोनू निगम ने 18 साल की उम्र से गायकी शुरू की थी। प्लेबैक सिंगिंग में उनके करियर की शुरूआत थोड़ी मुश्किलों भरी रही। सोनू ने पहली बार प्लेबैक सिंगिंग 1990 में फिल्म 'जनम' के लिए की थी लेकिन कुछ कारणों से फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हुई। उनकी दूसरी फिल्म में गाया गाना 'आजा मेरी जान' भी बालासुब्रमण्यम ने बाद में डब किया था।
ये भी पढ़ें- सोनू निगम बोले- अजान से पड़ता है नींद में खलल, बंद हो ये गुंडागर्दी
विज्ञापन
3 of 6
सोनू निगम
'मुकाबला', 'शबनम', 'आग', 'हलचल' वो फिल्में थीं जिन्होंने सोनू को बॉलीवुड में पहचान दिलवाई। 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' में उनका गाया गाना 'संदेसे आते हैं' सुपरहिट हुआ था। ये वो गाना था जिसने उन्हें पूरे देश का चहेता बना दिया। सोनू के गाए इस गाने को लोग आज भी बेहद पसंद करते हैं।
4 of 6
सोनू निगम
सोनू ने लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' की भी होस्टिंग की है। सोनू हिंदी के अलावा अंग्रेजी, कन्नड़, आसमिज, बंगाली, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मैथिली, भोजपूरी, उर्दू, नेपाली, मलायाली और मराठी में भी गाने गाते हैं।
ये भी पढ़ें- अजान से नींद में खलल? उड़ते प्लेन में गाना गाकर नियम तोड़ चुके हैं सोनू निगम
विज्ञापन
5 of 6
सोनू निगम
अपनी गायकी के लिए सोनू निगम को कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं। आईफा, फिल्मफेयर से लेकर एमटीवी, जीमा अवॉर्ड्स उनके नाम हैं। 2004 में आई फिल्म 'कल हो ना हो' के टाइटल ट्रैक के लिए सोनू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।
सोनू ने गायकी के अलावा कई फिल्मों में एक्टिंग भी की है लेकिन एक्टिंग में उन्हें वो कामयाबी हासिल नहीं हो पाई जो सिंगिंग में हुई थी। उन्होंने 'प्यारा दुश्मन', 'जानी दुश्मन', 'काश आप हमारे होते' और 'लव इन नेपाल' जैसी फिल्मों में काम किया है लेकिन सभी फ्लॉप रहीं।
ये भी पढ़ें- बुद्धिजीवियों की चुप्पी पर भड़के अनुपम खेर, कहा- 'कभी-कभी राष्ट्रवाद दिखाना जरूरी'