सिंगर सोनू निगम आजकल अपने गाने से ज्यादा अपनी बातों के के लिए चर्चा का विषय बनने लगे हैं। अब सोनू निगम ने रांची की राफिया नाज के योग कराने के खिलाफ जारी हुए फतवे की आलोचना की है। इस घटना के विरोध में उन्होंने वीडियो रिलीज कर कहा है कि फतवा देने वाला इंसान सुपारी देने का काम कर रहा है। योग को मजहब से नहीं जोड़ना चाहिए।
पढ़ेंः बॉलीवुड में डेब्यू से पहले सलमान, सनी और आमिर से पंगा ले चुकी है सैफ की बेटी, ये रही वजह
विज्ञापन
2 of 4
उन्होंने योग पर मजहब की सियासत न करने की अपील करते हुए कहा है कि योग मजहब से बहुत दूर है। जिन लोगों ने इस नेक काम को करने वाले के खिलाफ फतवा जारी किया है उनके बारे में सोचकर उन्हें हैरानी होती है। जो लोग योग को एंटी-मुस्लिम से जोड़ रहे हैं इस पर भी उन्हें हैरानी है।
विज्ञापन
3 of 4
सोनू का मानना है कि फतवे को ही बैन कर देना चाहिए। फतवा निकालने वाले को कड़ी सजा देनी चाहिए। फतवा देने वाला इंसान सुपारी देने का काम कर रहा है। लोगों को कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।
पढ़ेंः ये था चेहरा छिपाने का सच, अब कुछ ऐसे दिखाई दे रहे हैं शाहिद कपूर
सोनू निगम ने ये भी कहा कि जिन्होंने उन्हें और उनकी बहन को योग सिखाया है वो भी मुस्लिम हैं। उनके पिताजी को जिन्होंने योगा सिखाया वो भी मुसलमान हैं। हर इंसान को अच्छी सेहत और मनोस्थिति की जरूरत है। वहीं इस फतवे पर राफिया ने कहा है कि वो ऐसे फतवों से डरने वाली नहीं हैं और अपना काम करती रहेंगी। आपको बता दें कि फतवा जारी होने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें सिक्योरिटी दी है।