मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति भवन में सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। उनके अलावा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल, पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता शटलर प्रमोद भगत, गायिका सुलोचना चव्हाण को यह सम्मान मिला है।