फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के पिता का पुराना वीडियो आया सामने, स्टेज पर परफॉर्मेंस से मचा दिया था तहलका

Sat, 09 May 2020 02:55 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डॉ अशोक चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर गायक सोनू निगम ने कम उम्र में ही बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली थी। फिल्मों में गाने से पहले वो स्टेज परफॉर्मेंस करते थे। बीते दिनों सोनू निगम का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो 'रात के हमसफर' गाना गाते नजर आए थे। ऐसे में अब सोनू निगम ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा के पिता नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डॉ अशोक चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ अशोक चोपड़ा गाना गा रहे हैं। गाने के बोल है, 'सावन के महीने में'। अशोक चोपड़ा जब स्टेज पर परफॉर्म करते हैं तो उनकी आवाज सुन दर्शकों की तालियां गूंज उठती हैं।  प्रियंका खुद भी बहुत अच्छा गाना गाती हैं। शायद उन्हें ये गुण उनके पिता से मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू निगम - फोटो : फाइल
वीडियो के साथ सोनू निगम ने कैप्शन में लिखा- 'सावन के महीने में गाना, स्वर्गीय डॉ अशोक चोपड़ा जी द्वारा। अशोक चोपड़ा ने एक यादगार परफॉर्मेंस दी थी। मेरे 16वें जन्मदिन पर उसी कार्यक्रम में। इस दौरान लगभग सात वर्षीय प्रियंका चोपड़ा अपनी मां के साथ स्टेज के पीछे थीं। संगीत के गुण उन्हें अपने पिता से मिले हैं आप देख सकते हैं।' 
 

4 of 5
पिता के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 2013 में प्रियंका के पिता का निधन हो गया था। प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थीं। वो कई इंटरव्यू में इसका जिक्र कर चुकी हैं। साथ ही बताया था कि उनके पिता को संगीत का बहुत शौक था। प्रियंका ने अपनी कलाई पर पिता की याद में एक टैटू भी बनवा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू निगम - फोटो : फाइल
गौरतलब है कि सोनू निगम और अशोक चोपड़ा ने ये परफॉर्मेंस साल 1989 में दी थी। कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित हुआ था और इसे मशहूर गायक मोहम्मद रफी की याद में रखा गया था। इस कार्यक्रम के कुछ ही सालों बाद सोनू निगम ने बॉलीवुड में एंट्री की थी।
 

लोगों को याद आया देश का पहला ड्राइव इन थिएटर, बांद्रा ईस्ट में हर शाम लगता था गाड़ियों का मेला
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें