सोनू निगम की गिनती बॉलीवुड के मंझे हुए सिंगरों में की जाती है, लेकिन वह अपने तीखे बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। हाल में सोनू निगम ने टीवी रियलिटी शो और उनकी टीआरपी को लेकर बोलते नजर आए हैं। सोनू का कहना है कि मेकर्स टैलेंट को दरकिनार कर बस टीआरपी के बारे में सोचते हैं।