फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू निगम का इस गंभीर बीमारी से हो गया ये हाल, तस्वीरें देख फैंस ने मांगी सलामती की दुआ

Thu, 07 Feb 2019 01:45 PM IST
kapil sharma एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonu nigam
सोनू निगम (Sonu Nigam) इन दिनों अपने गानों से ज्यादा विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं । इस वक्त सोनू निगम एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं । सोनू निगम ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर बीमारी के बारे में बताया है ।

विज्ञापन

2 of 5
sonu nigam - फोटो : अमर उजाला
सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की । इसमें सोनू निगम की आंख सूजी हुई नजर आ रही है । वहीं दूसरी फोटो में उनके ऑक्सीजन मास्क भी लगा दिख रहा है । सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल हुई तो फैंस भी देखकर हैरान रह गए । 
 
विज्ञापन

3 of 5
sonu nigam
दरअसल, सोनू निगम की सी फूड खाने से ऐसी हालत हो गई है । सोनू निगम ने इसके बारे में बताते हुए लिखा, 'सी फूड खाने से ऐसा हो गया हूं । अगर समय रहते मैं हॉस्पिटल नहीं पहुंचता तो ये और भी बढ़ सकता था ।'
 

4 of 5
सोनू निगम - फोटो : SELF
सोनू निगम को फिलहाल आईसीयू से छुट्टी मिल चुकी है । अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ही वह उड़ीसा अपना शो करने गए थे। सोनू को बीकेसी के एक मशहूर रेस्तरां में खाना खाने के बाद एलर्जी हुई थी। उनकी हालत सामान्य ही थी, लेकिन डॉक्टरों ने कुछ घंटोंं के लिए उन्हें आईसीयू में एहतियात के तौर पर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू निगम
तस्वीर शेर करने के साथ सोनू निगम ने अपने फैंस का शुक्रिया भी कहा । उन्होंने लिखा, 'आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया । इससे हमें एक सीख मिलती है कि कभी भी किसी भी एलर्जी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए ।मेरे केस में मुझे सी फूड से एलर्जी हुई । अगर मैं समय रहते हॉस्पिटल नहीं जाता तो बात और बढ़ जाती । मेरे श्वासनली में भी सूजन हो सकती थी और मुझे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें