फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सोनू निगम के कंधे पर फैन ने रखा हाथ, सिंगर ने ऐसा मरोड़ा कि देखते रह गए लोग

Mon, 21 Jan 2019 03:09 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonu nigam
सोनू निगम इन दिनों अपने गानों से ज्यादा विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं । हाल ही में सोनू निगम का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कुछ देर के लिए जरूर चौंक जाएंगे । 
विज्ञापन

2 of 5
sonu nigam - फोटो : twitter
दरअसल, सोनू निगम एक ईवेंट में पहुंचे थे । यहां एक फैन ने सिंगर के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की । फैन ने सोनू के कंधे पर हाथ रख लिया । सोनू थोड़ी देर रुके और फिर एक दम से उन्होंने फैन का हाथ कंधे से हटाया और मरोड़ दिया । 
विज्ञापन

3 of 5
संकट मोचन संगीत समारोह में सोनू निगम - फोटो : अमर उजाला
ये देखकर वहां खड़े लोग सहम गए । एक मिनट के लिए तो फैन भी कुछ समझ नहीं पाया । तभी सोनू ने उसका हाथ छोड़ा और हंसते हुए खुद ही फैन के कंधे पर हाथ रख लिया । तब जाकर लोगों की जान में जान आई । सोनू उस फैन के साथ बस मजाक कर रहे थे । 

4 of 5
सोनू निगम - फोटो : SELF
सोनू ने फैन के साथ हंसते-हंसते सेल्फी खिंचवाई और आगे बढ़ गए । इस ईवेंट में मीडिया भी मौजूद थी इसलिए सोनू का ये मजाक कैमरे में कैद हो गया । सोनू का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । ईवेंट में सोनू के इस कॉमेडी एक्ट की काफी चर्चा होती रही । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू निगम
ये वीडियो voompla नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है । इस वीडियो पर कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है । लोगों ने लिखा, 'सलमान खान के साथ ऐसी हरकत करता तो पीट देता ।' वहीं कुछ ने सोनू के इस कॉमिक एक्ट की तारीफ भी की ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें