बॉलीवुड की दुनिया ऐसी है कि कभी किसी को सर आंखों पर बिठा लेती है तो कभी किसी को धड़ाम से गिरा देती है। हजारों गाने गा चुके इस मशहूर गायक को देखकर भी यही लग रहा है कि हालत ठीक नहीं है। तभी तो सड़को पर बैठ कर गाना गाने को मजबूर है।
विज्ञापन
सड़क पर बैठ कर गाना गा रहा है मशहूर गायक
2 of 8
- फोटो : youtube
सबसे बड़ी बात तो ये थी कि इतनी चर्चित आवाज सुनने के बावजूद वहां से गुजर रहे लोग इस गायक को पहचान नहीं पाए।
विज्ञापन
सड़क पर बैठ कर गाना गा रहा है मशहूर गायक
3 of 8
- फोटो : youtube
ये दिल दीवाना, मेरी अधूरी कहानी, हर घड़ी बदल रही है रूप जिंदगी जैसे सुपरहिट गाने गा चुके गायक मुंबई में जुहू इलाके में सड़क किनारे हार्मोनियम लेकर गाना गा रहे थे लेकिन वहां से जितने भी लोग गुजरे, सबका उन पर ध्यान तो गया लेकिन कोई उन्हें पहचान नहीं पाया।
सड़क पर बैठ कर गाना गा रहा है मशहूर गायक
4 of 8
- फोटो : youtube
आपको बता दें कि ये मशहूर गायक कोई और नहीं बल्कि सोनू निगम हैं, जो किसी परिचय के मोहताज नहीं है। फिर ऐसा क्या हुआ जो सोनू की ये हालत हो गई।
विज्ञापन
सड़क पर बैठ कर गाना गा रहा है मशहूर गायक
5 of 8
- फोटो : youtube
ऐसा इसलिए भी क्योंकि सोनू ने अपना भेष बदल रखा था। सोनू ने ढीले-ढाले फटे पुराने कपड़े पहने थे, बाल सफेद कर रखे थे और घनी दाढ़ी लगा रखी थी। आंखों पर काला चश्मा भी लगा था। हुलिया देखकर भले ही लोग धोखा खा गए हों, लेकिन आवाज से सबको संदेह तो हुआ। क्योंकि ये आवाज सभी की सुनी हुई थी।
विज्ञापन
सड़क पर बैठ कर गाना गा रहा है मशहूर गायक
6 of 8
- फोटो : youtube
आपको बता दें कि सोनू के बुरे दिन नहीं आएं हैं। बल्कि सोनू ने खुद ये सब प्लान किया था। सोनू ने हार्मोनियम पर अपना सबसे चर्चित गाना कल हो न हो भी गाया। ये सब सोनू ने यूट्यूब चैनल बीइंग इंडियन के एक सामाजिक प्रयोग में हिस्सा लेने के लिए किया।
विज्ञापन
सड़क पर बैठ कर गाना गा रहा है मशहूर गायक
7 of 8
- फोटो : youtube
लोगों को कुछ देर लगी लेकिन फिर सब धीरे धीरे उनकी आवाज की तरफ खिंचे चले गए। कुछ ने तो उन्हें पैसे भी दिए तो कुछ ने अपने फोन से रिकॉर्डिंग की। एक आदमी ने उनसे ये भी पूछा कि उन्होंने कुछ खाया है या नहीं, और उन्हें चुपचाप 12 रुपए थमा दिए।
सोनू ने किसी के सामने अपनी असलीयत नहीं खोली। सोनू ने बताया कि उनके लिए वो 12 रुपए लाखों के बराबार थे। उन्होंने वो 12 रुपए फ्रेम करा लिए हैं औऱ उम्मीद करते हैं कि किसी दिन उस अंजान व्यक्ति से मिलेंगे ताकि उसके पैसे लौटा सकें। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।