फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ी फिल्म देने के बाद बढ़े कार्तिक आर्यन के भाव, दूसरी बार ठुकरा दिया करण जौहर का ऑफर

Sat, 27 Oct 2018 01:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kartik
बहुत ही कम समय में लड़कियों के दिल की धड़कन बन चुके चॉकलेटी एक्टर कार्तिक आर्यन सुपरस्टार बन चुके हैं। 'प्यार का पंचनामा' और फिर 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी हिट फिल्में देने वाले कार्तिक के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं। अब उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

2 of 5
karan johar
आप तो जानते ही हैं करण जौहर का फेमस शो कॉफी विद करण का सीजन 6 शुरू हो चुका है। हाल ही में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट इसमें साथ नजर आई थीं। शो में दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। हाल ही में हमने आपको बताया था कि कॉफी विद करण के सीजन 6 में आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल साथ नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Kartik Aaryan
लेकिन क्या आप जानते हैं शो में कार्तिक आर्यन को भी इन्वाइट किया गया था लेकिन कार्तिक ने करण का ऑफर ठुकरा दिया। खबरों की मानें तो कार्तिक का मानना है कि वो स्टार बन चुके हैं और सौ-करोड़ी फिल्मों में उनका नाम शामिल हो चुका है। इसलिए बाद में शो में कार्तिक की जगह आयुष्मान को बुलाया गया।

4 of 5
कार्तिक आर्यन
खैर ये पहली बार नहीं है जब कार्तिक ने करण जौहर का ऑफर ठुकराया हो। इससे पहले कार्तिक ने फिल्म 'गुड न्यूज' के लिए भी करण जौहर को मना कर दिया जिसमें कार्तिक को सेकेंड लीड का ऑफर दिया गया था। फिल्म में करीना कपूर खान और अक्षय कुमार के होने के बावजूद कार्तिक ने इसके लिए मना कर दिया और अब उनकी जगह दिलजीत दोसांझ को लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan johar
आपको बता दें करण जौहर का यह खास टीवी टॉक शो साल 2004 में पहली बार प्रसारित हुआ था। कई नामों का खुलासा तो हो चुका है फिलहाल इंतजार करण जौहर की ओर से आधिकारिक एलान का है कि वे और किन हस्तियों को इस बार शो में बुलाने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें