फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोनू के टीटू की स्वीटी' के इस स्टार को देखने के लिए बेताब हुए लोग, कही भावुक कर देने वाली बातें

Sun, 08 Apr 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला/ देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
kartik aryan - फोटो : amar ujala
सोनू के टीटू की स्वीटी' फिल्म के इस स्टार को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इतने सारे फैंस को देख इस स्टार ने जो बातें कहीं वह आपको भावुक कर देंगी। जानिए ..
विज्ञापन

2 of 7
kartik aryan - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन एक कार्यक्रम के सिलसिले में देहरादून पहुंचे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए युवा बेताब नजर आए।
विज्ञापन

3 of 7
kartik aryan - फोटो : amar ujala
कार्तिक आर्यन ने यहां बेनेटॉन इंडिया के स्टोर का उद्घाटन किया। प्यार का पंचनामा फिल्म से युवाओं के दिल पर राज करने वाले कार्तिक आर्यन कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही रिलीज सोनू के टीटू की स्वीटी फिल्म में भी उनके अभिनय की तारीफ हो रही है।

4 of 7
Kartik Aaryan
कार्तिक कहते हैं कि फिल्म 'प्यार का पंचनामा' ने मुझे बॉलीवुड में पहचान दिलाई तो फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने मेरी पूरी लाइफ ही बदल दी। उन्होंने हा कि फिल्मी बैकग्राउंड से बाहर के लोगों के लिए बॉलीवुड में जगह बनाना आसान नहीं है।
विज्ञापन

5 of 7
Kartik Aaryan
ऐसे में जब आज अपने इतने फैंस को देखा तो बहुत अच्छा लग रहा है। कार्तिक ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि देहरादून में उन्हें इतना प्यार मिलेगा और इस प्यार को देखने के बाद वह अब दोबारा यहां आएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
Sonu Ke Titu Ki Sweety
कार्तिक ने बताया कि कई ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद एक अच्छी मूवी मिलती है। कई बार रिजेक्ट होते होते आदमी का सब्र टूट जाता है। बताया कि इंजीनियर की नौकरी छोड़कर ग्वालियर से निकलकर मुंबई में अपनी जगह बनाना मेरे लिए भी आसान नहीं था, लेकिन मैने कभी हिम्मत नहीं हारी। दो-तीन साल के संघर्ष के बाद मुझे 'प्यार का पंचनामा' मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sonu Ke Titu Ki Sweety
वे कहते हैं कि लोग मुझे बॉलीवुड में अब मुझे पहचानने लगे हैं, लेकिन इस साल रिलीज हुई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को तो दर्शकों का काफी प्यार मिला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई है। कार्तिक कहते हैं कि आज के यूथ को कोई फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म में स्टार कास्ट कौन है। उसे केवल अच्छी कहानी से मतलब है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें