फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का की 'परी' के बाद भी 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की पकड़ बरकरार, जानें क्या रहा कलेक्शन

Sun, 04 Mar 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sonu Ke Titu Ki Sweety
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की रिलीज को 8 दिन बीत चुके हैं लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म अब तक 51.77 करोड़ की कमाई कर चुकी है और यह आंकड़ा आगे बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Sonu Ke Titu Ki Sweety
यह फिल्म दूसरे हफ्ते के पहले दिन भी अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर महज 8 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' के रिलीज होने के बाद इसकी कमाई थोड़ी ढीली पड़ सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
Sonu Ke Titu Ki Sweety
शुक्रवार को इस फिल्म ने 5.83 करोड़ की कमाई की।यह फिल्म दर्शकों को काफी रास आ रही है। इस फिल्म में दोस्ती और प्यार के रिश्ते को दिखाया गया है जो युवाओं को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। वहीं अनुष्का की फिल्म 'परी' के पहले दिन का कलेक्शन 4 करोड़ रहा। 
 

 
विज्ञापन

4 of 4
Sonu Ke Titu Ki Sweety
आपको बता दें, 'प्यार का पंचनामा' फेम डायरेक्टर लव रंजन ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुसरत भरूचा लीड एक्टर्स है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म की धमक ऐसे ही बरकरार रहेगी या फिर नहीं?

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें