फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने कमाए करोड़ों, फिल्म हो गई सुपरहिट

Sat, 10 Mar 2018 02:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sonu Ke Titu Ki Sweety
लव रंजन निर्देशित फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। 9 मार्च को सिनेमाघरों में एक साथ चार फिल्में 'हेट स्टोरी-4', 'दिल जंगली', '3 स्टोरीज' और 'बाबा ब्लैक शीप' रिलीज हुई हैं। इतनी कड़ी टक्कर के बावजूद 'सोनू के टीटू की स्वीटी' पर कोई असर नहीं पड़ा है और शुक्रवार को फिल्म ने अनुमान से ज्यादा कमाई की। 
विज्ञापन

2 of 4
Sonu Ke Titu Ki Sweety
फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए इसके बावजूद इसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने रिलीज के तीसरे शुक्रवार यानी 9 मार्च को 2.27 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने अभी तक कुल 77.98 करोड़ जुटा लिए हैं। तरण आदर्श ने फिल्म को सुपरहिट करार दिया है। जबकि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Sonu Ke Titu Ki Sweety
माना जा रहा था कि अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' के रिलीज होने के बाद इसकी कमाई थोड़ी ढीली पड़ सकती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। फिल्म में कोई बड़ा चेहरा नहीं है इसके बावजूद एंटरटेनिंग कंटेंट की वजह से यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही।
विज्ञापन

4 of 4
Sonu Ke Titu Ki Sweety
फिल्म का बजट महज 30 करोड़ था ऐसे में यह फिल्म सुपरहिट की कैटेगरी में शामिल हो गई है। आपको बता दें, 'प्यार का पंचनामा' फेम डायरेक्टर लव रंजन ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुसरत भरूचा लीड एक्टर्स हैं। यह फिल्म युवाओं पर आधारित है जिसमें दोस्ती और प्यार को दर्शाया गया है। 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 23 फरवरी को रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें