फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार के अंतिम संस्कार में फफक पड़ी सलमान की ऑनस्क्रीन बहन, कई दिग्गज भी हुए शामिल

Fri, 22 Feb 2019 03:41 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Soni Razdan and Satish Kaushik - फोटो : social media
दिग्गज फिल्म निर्माता राज कुमार बड़जात्या को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। वर्ली में राज कुमार बड़जात्या का अंतिम संस्कार हुआ। राजकुमार को नम आंखों से विदाई देने के लिए बॉलीवुड एक जुट हो गया। गुरुवार सुबह मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।
 
विज्ञापन

2 of 6
Soni Razdan - फोटो : amar ujala
महेश भट्ट पत्नी सोनी राजदान के साथ राज कुमार के अंतिम संस्कार में पहुंचे। भट्ट और बड़जात्या खानदान का बहुत गहरा रिश्ता है। दोनों परिवार एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा शरीक होते हैं।  
 
विज्ञापन

3 of 6
Swara Bhaskar - फोटो : amar ujala
स्वरा भास्कर भी राजकुमार बड़जात्या के अंतिम संस्कार में नजर आईं। स्वरा ने राजकुमार बड़जात्या द्वारा निर्मित फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान की बहन का रोल किया था।

4 of 6
Mohnish Bahl - फोटो : amar ujala
बड़जात्या परिवार के बेहद करीबी मोहनीश बहल भी राज कुमार के अंतिम संस्कार में देखे गए। यहां उनकी आंखों में राज कुमार के खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। मोहनीश ने बड़जात्या की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' में काम किया था।
विज्ञापन

5 of 6
sooraj barjatya - फोटो : amar ujala
राजकुमार को मुखाग्नि उनके बेटे और जाने-माने फिल्म निर्माता सूरज आर बड़जात्या ने दी। इस दौरान राजश्री प्रोडक्शन के एमडी कमल कुमार बड़जात्या सहित पूरा परिवार मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Satish Kaushik - फोटो : amar ujala
राज कुमार के दोस्त फिल्म निर्माता-निर्देशक और एक्टर सतीश कौशिक के चेहरे पर दोस्त को खोने का दुख दिखाई दे रहा था। सतीश के अलावा जयंतीलाल गडा, रूपाली गांगुली, गुफी पेंटल, बिजन दास गुप्ता और समीर दत्तानी भी अंतिम संस्कार में शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें