फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर के साथ करीबी रिश्तों पर पहली बार खुलकर बोलीं आलिया की मां सोनी

Fri, 29 Mar 2019 12:24 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Soni Razdan, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड गलियारे में इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्यार की चर्चा जोरों पर है। ये दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं भट्ट और कपूर परिवार भी इनके रिश्तों को लेकर समय समय पर अपनी प्रतिक्रिया देता रहा है। अब आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी बेटी की लव लाइफ को लेकर बड़ी बात बोली है। 
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt Soni Razdan - फोटो : amar ujala
हाल ही में एक इंटरव्यू ने सोनी राजदान से आलिया भट्ट के रिश्तों को लेकर बात की। इस पर उन्होंने कहा- 'आलिया ने रणबीर जैसा अच्छा लड़का ढूंढा है,अगर वह खुश है तो फिर मैं भी खुश हूं।' सोनी राजदान के इस बयान से मीडिया में खलबली मच गई हैं साथी ही उनके इस बयान ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्तों की अफवाहों को और हवा मिल गई है।
विज्ञापन

3 of 5
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor - फोटो : instagram
सोनी राजदान ने अपने बयान में कहा-  'जीवन साथी चुनना आलिया की निजी जिंदगी का सवाल है, रणबीर बहुत ही प्यारा लड़का है। मुझे लगता है कि जिसने भी आलिया को डेट किया है या डेट करेगा,ये आलिया की पसंद और उसकी निजी लाइफ है। मैं हमेशा उनका समर्थन करूंगी, एक मां के होने के नाते मैं खुश हूं अगर वो खुश है तो।' 

4 of 5
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor - फोटो : instagram
पता हो कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बीते दिनों फिल्मफेयर अवॉर्ड में अपने प्यार का इजहार आखिरकार कर दिया। अवॉर्ड मिलते ही जहां आलिया ने अपनी विनिंग स्पीच में रणबीर को 'आई लव यू' कहा तो वहीं रणबीर ने भी अवॉर्ड जीतने की खुशी में आलिया को किस किया। इसके बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
इसके बाद रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का रिएक्शन सामने आया। नीतू कपूर ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में स्टेज पर खड़े आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया।  नीतू कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक खास मैसेज भी लिखा। नीतू कपूर ने लिखा - 'यह खास पल हर तरह के तनाव को दूर कर देता है। तुम दोनों पर गर्व है। अवॉर्ड के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। बहुत खुश हूं।' आपको बता दें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें