फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोनचिड़िया' से पहले भी चंबल के बीहड़ पर बन चुकी हैं ये 5 फिल्में, 3 हुई हैं सुपरहिट

Mon, 07 Jan 2019 03:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sonchiriya - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की बहुचर्चित फिल्म 'सोनचिड़िया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसी के साथ एक बार फिर से बड़े पर्दे पर चंबल के बीहड़ के डाकूओं और उनकी दहशत की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म 'सोनचिड़िया' पहली ऐसी फिल्म नहीं है जो चंबल के डाकूओं पर बनी है। इससे पहले भी चंबल पर कई फिल्में बन चुकी हैं। ज्यादातर फिल्में ना केवल दर्शकों के दिलों को जीता बल्कि काफी सुर्खियां भी बटोरी हैं। 'सोनचिड़िया' के ट्रेलर की रिलीज पर जानते हैं चंबल पर बनी फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
Chambal Ki Kasam - फोटो : social media
फिल्म- चंबल की कसम
यह फिल्म साल 1980 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन राम महेश्वरी ने किया था। चंबल की कसम में शत्रुघ्न सिन्हा, प्रदीप कुमार, राजकुमार और अमजद खान जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था।
विज्ञापन

3 of 6
बैंडिट क्वीन - फोटो : bandit queen
फिल्म- बैंडिट-क्वीन
यह फिल्म चंबल की मशहूर महिला डकैत फूलन देवी की जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। रिलीज होती ही फिल्म बैंडिट-क्वीन ने काफी सुर्खियां बटोरी। इस फिल्म में सीमा बिस्वास, निर्मल पांडेय और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 1994 में आई थी। पता हो कि फूलन देवी बाद में सांसद भी बनी।

4 of 6
paan singh tomar - फोटो : social media
फिल्म- पान सिंह तोमर
इस फिल्म में इरफान खान,माही गिल और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जैसी कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 2012 में आई थी। फिल्म पान सिंह तोमर सेना के भारतीय राष्ट्रीय खेल के स्वर्ण पदक विजेता पान सिंह तोमर की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो बाद में चंबल के डकैत बन गए। इस फिल्म को बाद में कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया।
विज्ञापन

5 of 6
Dacait - फोटो : social media
फिल्म- डकैत
अभिनेता सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्री,रज़ा मुराद, उर्मिला मातोंडकर और परेश रावल अभिनीत फिल्म डकैत 1987 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल ने किया था। फिल्म डकैत की पृष्टभूमि चंबल के बीहड़ की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Phamous - फोटो : file photo
फिल्म- फेमस
चंबल के गांव और वहां की दंबग बदमाशी पर आधारित फिल्म फेमस पिछले साल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ,केके मेनन,जिमी शेरगिल,माही गिल,श्रिया सरन और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन करण बुटानी ने किया था। फिल्म फेमस सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें