सोनम कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड आंनद आहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है शादी में सोनम और आनंद की ड्रेस कौन डिजाइन कर रहा है। इसे लेकर कुछ डिटेल सामने आई हैं।
विज्ञापन
2 of 4
sonam kapoor and anand ahuja
सोनम का शादी का जोड़ा डिजाइनर अनामिका खन्ना डिजाइन करेंगी, वहीं सोनम के दूल्हे मियां आनद आहूजा के कॉस्ट्यूम को डिजाइन करने की जिम्मेदारी डिजाइनर राघवेंद्र राठौर को मिली है।
विज्ञापन
3 of 4
sonam kapoor and anand ahuja
रिपोर्टस के अनुसार, आनंद आहूजा और उनके परिवार के बाकी पुरुषों के शादी के ड्रेस राघवेंद्र ही डिजाइन करेंगे। सोनम और आनंद दोनों के परिवारों ने मिलकर यह फैसला किया है कि शादी के लिए दूल्हे और परिवार के बाकी पुरुषों के कपड़े राघवेंद्र के क्लासिक मेन्स बेसपोक ब्रांड ही करेगा।
आपको बता दें, इससे पहले भी राघवेंद्र कपूर खानदान के साथ मिलकर काम कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म ‘खूबसूरत’ में अभिनेता फवाद खान के कॉस्ट्यूम भी डिजाइन किए थे।