फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21वें जन्मदिन पर जाह्नवी हैं अकेली, सोनम कपूर ने कहा- 'दुनिया की सबसे बहादुर लड़की आज महिला हो गई'

Tue, 06 Mar 2018 11:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जाह्नवी कपूर
पहली बार ऐसा हो रहा है जब जाह्नवी कपूर के बर्थडे पर मां श्रीदेवी उनके साथ नहीं हैं। आज जाह्नवी कपूर 21 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उनकी कजिन सोनम कपूर ने जाह्नवी को बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा।

विज्ञापन

2 of 5
जाह्नवी कपूर
सोनम कपूर ने जाह्नवी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दुनिया की सबसे बहादुर लड़की आज महिला बन गई। हैप्पी बर्थडे जानू।' डिजाइनर मनीष मल्होत्रा श्रीदेवी के बेहद करीबी थे। उन्होंने भी आज जाह्नवी को बर्थडे विश किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जाह्नवी कपूर
मनीष ने श्रीदेवी और जाह्नवी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी प्यारी जाह्नवी हैप्पी बर्थडे, भगवान तुम्हें खुशियां, प्यार, शांति और सबकुछ दे।' बता दें कि एक हफ्ते पहले ही जाह्नवी ने अपनी मां को खो दिया।
 

4 of 5
जाह्नवी कपूर
दो दिन पहले जाह्नवी कपूर ने अपनी मां को याद करते हुए एक इमोशनल लेटर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि इस बर्थडे पर उनकी मां साथ नहीं होंगी। साथ ही अपने फैंस से यह गुजारिश की थी उनके मम्मी-पापा के प्यार की इज्जत करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाह्नवी कपूर
बता दें कि 24 फरवरी को दुबई के होटल में श्रीदेवी का निधन हो गया था। तीन दिन बाद मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद बोनी कपूर ने अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन रामेश्वरम में किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें