फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Kapoor Birthday: सोनम कपूर ने बहन रिया कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कहा-'आपका साथ नहीं होता तो पता नहीं मैं कहां होती'

Sat, 05 Mar 2022 04:10 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनम कपूर, रिया कपूर - फोटो : insta
अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर का जन्म 5 मार्च 1987 को हुआ था। आज  रिया कपूर 5 मार्च को अपना 35 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनम कपूर की छोटी बहन रिया भले ही मीडिया से दूर रहती हैं, लेकिन वह भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं। हालांकि रिया ने अभिनय को चुनने की बजाय बतौर फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर अपना करियर बनाया है। रिया ने अपनी बहन सोनम कपूर और अभय देओल की फिल्म 'आइशा' को भी प्रोड्यूस किया था। सोनम कपूर ने जन्मदिन के मौके पर अपनी छोटी बहन रिया कपूर के बेहद ही खास अंदाज में विश किया है।
विज्ञापन

2 of 4
सोनम कपूर, रिया कपूर - फोटो : insta
शेयर किए खास पल-
सोनम कपूर ने अपनी बहन रिया कपूर के जन्मदिन पर बेहद ही खास पोस्ट के जरिए उन्हें बधाई दी है। सोनम ने रिया के संग अपने स्पेशल मूमेंट्स की एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में सोनम ने फोटो शूट से लेकर स्पेशल टाइम स्पेंड करने तक की तस्वीरें शेयर की हैं। इस वीडियो में सोनम और रिया को बीच जबरदस्त सिस्टर बॉन्ड देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
सोनम कपूर, रिया कपूर - फोटो : insta
बहन के लिए लिखा स्पेशल मैसेज-
सोनम कपूर ने रिया कपूर के जन्मदिन पर वीडियो तो शेयर की ही है, इसके साथ ही उन्होंने अपनी बहन के लिए खास मैसेज भी लिखा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो रिया, चाहे कुछ भी हो जाए, तुम मेरी स्थिर, मेरी व्यक्ति और मेरी साथी हो। मुझे नहीं पता कि मैं इस जीवन में कहां होती अगर मैं तुम्हें हर कदम पर अपने साथ नहीं रखती। जब मैं आपके साथ होती हूं, तो मैं केवल मैं और मेरा सबसे अच्छा रूप होती हूं।
विज्ञापन

4 of 4
सोनम कपूर, रिया कपूर - फोटो : insta
रिया कपूर भले ही लाइम लाइट से दूर रहती हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वह भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी एक लंबी फैन फॉलोइंग है। रिया भी अपनी बहन सोनम कपूर के तरह काफी स्टाइलिश हैं और दोनों बहनों के बीच एक मजबूत बॉन्ड देखा जा सकता है। रिया अक्सर अपने परिवार संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें