फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आलीशान होटल से होगा सोनम कपूर का लैविश रिसेप्शन, सिर्फ खाने का खर्च 10 लाख रुपए, जानें पूरी डिटेल

Fri, 04 May 2018 12:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सोनम कपूर
सोनम कपूर की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं । ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है शादी में क्या खास होगा । इस रॉयल वेडिंग की कुछ डिटेल सामने आई हैं । कुछ दिन पहले ही सोनम की शादी का कार्ड सामने आया था । जिसके मुताबिक, शादी के फंक्शन 3 अलग-अलग जगहों पर होंगे ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
होटल लीला
अनिल कपूर के घर पर मेहंदी की रस्म, शादी मौसी की हवेली पर और रिसेप्शन पार्टी होटल 'द लीला' में होगी । 8 मई की शाम होने वाले इस रिसेप्शन में करीब 300 मेहमानों के शामिल होने की खबर है । यहां बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की झलक देखने को मिलेगी । 
विज्ञापन

3 of 7
होटल लीला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक मेहमान पर वेज प्लेट का खर्च 3000 रुपए आएगा । इसमें ड्रिंक्स और एल्कोहल का खर्च अलग है । वेज खाने को हटा दिया जाए तो सिर्फ नॉन वेज खाने पर करीब 9 लाख रुपए खर्च होंगे। रिसेप्शन का आयोजन होटल लीला के ग्रैंड बॉलरूम में होगा।

4 of 7
होटल लीला
शादी भले ही साधारण तरीके से हो रही हो लेकिन रिसेप्शन लैविश होने वाला है । रिसेप्शन के डेकोरेशन पर खास ध्यान दिया जा रहा है । डेकोरेशन पर लाखों रुपए खर्च किए जाने की खबर है। खास डीजे में सोनम के गानों को प्ले किया जाएगा ।
 
विज्ञापन

5 of 7
होटल लीला
बता दें कि होटल 'लीला' सोनम की क्लोज फ्रेंड सम्युक्ता नायर का है। खबरें हैं कि सम्युक्ता ने सोनम को भारी डिस्काउंट भी दिया है। रिसेप्शन पार्टी के लिए ड्रेस कोड इंडियन और वेस्टर्न फॉर्मल रखा है। शादी से एक दिन पहले यानी 7 मई को सोनम और आनंद की मेहंदी सेरेमनी होगी।
 

 
विज्ञापन

6 of 7
होटल लीला
सेरेमनी शाम 4 बजे से बीकेसी स्थित अनिल कपूर के घर सनटेक सिग्नेचर आइलैंड में होगी। सनटेक सिग्नेचर आइलैंड 7000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। कपूर और आहूजा परिवार ने इसके लिए ड्रेस कोड इंडियन फेस्टिव शेड्स ऑफ व्हाइट रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनम का घर
वेडिंग सेरेमनी 8 मई को सुबह 11 बजे दोपहर 12.30 बजे के बीच रॉकडेल, 256, बैंडस्टैंड बांद्रा में होगी। सेरेमनी के बाद मेहमानों का लंच भी यहीं होगा। सोनम की आंटी कविता सिंह का यह बंगला 7 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें