जैसे-जैसे सोनम कपूर की शादी की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे तैयारियों की रफ्तार तेज होती जा रही है। वैसे तो सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक निजी समारोह में शादी करेंगे, मगर इसी शाम बॉलीवुड के सेलेब्स, दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए आलीशान रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री में सोनम कपूर के जितने दोस्त हैं, वे सब मिलकर उनकी शादी को यादगार बनाने के लिए खास काम करने जा रहे हैं।