फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PADMAN की रिलीज से पहले सामने आई सोनम की एक तस्वीर, कुछ पल में वायरल

Thu, 01 Feb 2018 04:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sonam Kapoor
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' का तीसरा गाना 'सयानी' आज रिलीज हो गया है। जिसमें लड़कियों को पहले पीरियड्स आने पर सेलीब्रेट किया जा रहा है। इसी बीच सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जो इंटरनेट पर कुछ ही देर में वायरल हो गई।
विज्ञापन

2 of 4
sonam kapoor
सोनम ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया है साथ ही एक खूबसूरत सा कैप्शन भी दिया है। इस तस्वीर में सोनम तबला बजाती हुई नजर आ रही हैं। सोनम ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा - 'हर फिल्म मुझे कुछ नया सीखने का मौका देती है।' 
 
विज्ञापन

3 of 4
PadMan - फोटो : Twitter
वैसे तो सोनम 'पैडमैन' फिल्म में सामाजिक कार्यकर्ता का किरदार निभा रही हैं। इसी बीच ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने फिल्म के लिए तबला वादक मुक्ता से तबला भी सीखा। यहां तक की वो अपने साथ संगीत से जुड़ी कुछ किताबें भी रखती थी और मौका मिलते ही खुद ही तबला बजाने का अभ्यास करती थीं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
पैडमैन - फोटो : padman
कहा जा रहा है कि इस फिल्म में मुक्ता भी एक नजर आएंगी हालांकि उनका रोल काफी छोटा होगा। वह सारंगी बजाते हुए दिखाई देंगी जबकि सोनम को फिल्म में तबला सीखते हुए नजर आएंगी। 'पैडमैन' फिल्म 9 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा राधिका आप्टे भी मुख्य किरदार में हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें