फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर ने पति आनंद के लिए बनाया खाना, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

Sat, 28 Mar 2020 07:32 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sonam kapoor and anand ahuja
कोरोना वायरस के कहर के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अप्रैल तक के लिए देश को लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। ऐसे में आम लोगों के साथ ही साथ सितारों को भी अपना वक्त घर पर ही बिताना पड़ रहा है। घर पर खाली रहने के चलते सितारे अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं और अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Anand Ahuja and Sonam Kapoor - फोटो : instagram
ऐसे में एक बार फिर सोनम कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के लिए खाना बनाती दिख रही है। वीडियो पर सोनम कपूर के फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ लोग उनके इस प्यार की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग सोनम को ट्रोल कर रहे हैं। किसी का कहना है कि सोनम को तो सब्जी तक चलानी नहीं आती और कोई कह रहा है कि इसमें क्या बड़ी बात है ये तो हमारे घर की महिलाएं हर दिन करती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
sonam kapoor and anand ahuja
वैसे बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सोनम कपूर का कोई वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले सोनम कपूर ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में सोनम कपूर अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने की सलाह दे रही थीं। सोनम के वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया था।
 
विज्ञापन

4 of 4
Sonam Kapoor - फोटो : social media
बता दें कि इससे कुछ वक्त पहले सोनम का अपनी सास के साथ बात करते हुए वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। बात सोनम कपूर के फिल्मी करियर की करें तो सोनम आखिरी बार फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम साबित हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें