फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम-सारा समेत इन 5 सितारों ने खुद को किया फिट, पुरानी तस्वीरों में तो पहचान पाना भी मुश्किल

Fri, 22 Nov 2019 02:47 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
सोनम कपूर, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
कई सितारे ऐसे हैं जो अपने वजन की वजह से चर्चा में रहे। कुछ ने फिल्मों में आने के बाद अपने वजन को कम किया तो कुछ पहले से ही अपने आप को फिट करके इंडस्ट्री में आए। कुछ सितारों ने 108 किलो वजन कम किया तो कुछ ने 25 किलो। तो हम आपको ऐसे 5 सितारों के बारे में बताते हैं जो वजन घटाकर अब फिट हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
sonam kapoor - फोटो : social media
सोनम कपूर
सबसे पहले बात करते हैं सोनम कपूर की। स्टाइल आइकल सोनम कपूर का वजन फिल्मों में आने से पहले 86 किलो था। 'सावरियां' साइन करने के बाद उन्होंने 30 किलो वजन कम किया। एक इंटरव्यू में सोनम ने बताया कि 'मां की मदद से मुझे वजन कम करने में मदद मिली। चॉकलेट, आइसक्रीम और फ्राइड चीजों से मैंने खुद को पूरी तरह दूर कर लिया।'
विज्ञापन

3 of 6
bhumi pednekar - फोटो : social media
भूमि पेडनेकर
फिल्म 'दम लगाके हईशा' से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं भूमि पेडनेकर के पहले और अब के लुक में जमीन-आसमान का फर्क आ गया है। कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने 27 किलो वजन घटाया। पहली फिल्म के वक्त उनका वजन करीब 75 किलो था।

4 of 6
Satish Kaushik - फोटो : social media
सतीश कौशिक
मशहूर अभिनेता और फिल्म मेकर सतीश कौशिक लंबे समय बाद जब पब्लिकली दिखे तो हर कोई हैरान रह गया। ऐसा इसलिए क्योंकि अब वो पहले से फिट दिख रहे थे। सतीश कौशिक ने 25 किलो वजन कम किया था। लॉस एंजेलिस के डॉक्टर क्रिश्चियन मिडलटन ने इस काम में उनकी मदद की। डॉक्टर के कहे अनुसार ही उन्होंने डाइट और वर्कआउट प्लान बनाया और उसे फॉलो किया। 
विज्ञापन

5 of 6
Parineeti Chopra - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा 
परिणीति ने तो अपने वजन बढ़ने की वजह से लंबे समय तक फिल्मों से किनारा कर लिया था। उन्होंने करीब 28 किलो वजन घटाकर सभी को प्रभावित कर दिया था। जब वह 25 साल की थीं, तब उनका वजन 86 किलो तक पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि उनका वजन बहुत तेजी से बढ़ता है इसलिए वह अब अपनी डाइट को लेकर पहले से ज्यादा सचेत रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sara ali khan - फोटो : instagram
सारा अली खान
अपने वजन की वजह से सारा ने बचपन में सोचा था कि वो कभी एक्टिंग की दुनिया में नहीं आ सकतीं। सारा पिज्जा खाने की काफी शौकीन हैं। नतीजा ये रहा कि स्कूल के दिनों में उनका वजन 96 किलो तक पहुंच गया। कॉलेज के तीसरे साल में जब उन्होंने फैसला किया कि उन्हें फिल्मों में ही जाना है तब जाकर उन्होंने वजन घटाना शुरू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें