फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज होते ही सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ लंदन रवाना हो गई हैं। यही पर वह अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट करेंगी। 9 जून को वह 33 साल की हो जाएंगी। एक्ट्रेस ने अपना बर्थ डे प्लान भी शेयर किया है।
विज्ञापन
2 of 5
Sonam Kapoor
सोनम कपूर ने बताया कि वह लंदन में अपने नए घर में बर्थ डे सेलिब्रेट करेंगी। इस जश्न में उनकी बहन रिया कपूर और बेस्ट फ्रेंड्स- शहला खान और संयुक्ता नायर भी मौजूद होंगी। सोनम कपूर ने बताया कि वह स्वरा भास्कर को भी अपने साथ ले जाना चाहती थीं, मगर कुछ कारणों से वह नहीं आ पाएंगी।
विज्ञापन
3 of 5
Sonam Kapoor
'पीपिंगमून' को दिए इंटरव्यू में सोनम कपूर ने कहा,'लंदन में हमने तीन बेडरूम का फ्लैट लिया है। बर्थ डे पर दोस्तों के साथ लंच करने का प्लान है। मैं चाहती थी कि स्वरा (भास्कर) भी जश्न में शामिल हों, मगर वह नहीं आ पाएंगी।' सोनम कपूर ने बताया कि सिर्फ बर्थ डे की वजह से ही नहीं बल्कि एक काम के सिलसिले में भी वह लंदन गई हैं।
4 of 5
sonam kapoor anand ahuja unseen pictures
सोनम कपूर काम की व्यस्तता की वजह से हनीमून पर नहीं जा पाई हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद यह बात शेयर की है कि वह ग्रीस जाना चाहती हैं। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के बाद अब उनके पास दो फिल्में हैं। पहली फिल्म है 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'। इस फिल्म में उनके पापा अनिल कपूर भी नजर आएंगी। दूसरी फिल्म है, 'द जोया फैक्टर'। इस फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार दलकीर सलमान के साथ नजर आएंगी।
काम की वजह से सोनम कपूर फिलहाल मुंबई में ही रहेंगी। उन्होंने बताया कि वह साल के तीन-चार महीने लंदन में रहेंगी। ऐसा वह पिछले दो सालों से करती आ रही हैं। उनके पति ने मुंबई के बांद्रा में बड़ा अपार्टमेंट लिया है। मगर सोनम उसका इंटीरियर बदलना चाहती हैं। इस काम में करीब सालभर का वक्त लगेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल वह जुहू में रह रही हैं।