बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनम कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में वह भाई हर्षवर्धन और बहन रिया के साथ फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंची। इस दौरान करण जौहर ने तीनों बहन-भाइयों से ढेरों सवाल पूछे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
sonam kapoor
- फोटो : file photo
शो में बातचीत के दौरान सोनम कपूर ने अपनी बहन को लेकर खुलासा किया। करण जौहर ने सोनम कपूर से पूछा की क्या उन्होंने कभी अपनी बहन रिया से झूठ बोला है..? इस पर रिया ने तुरंत हां बोल दिया। इसके बाद सोनम कपूर ने बताया कि उन्होंने रिया को हमेशा से अपने वजन को लेकर झूठ बोला है।
विज्ञापन
3 of 5
sonam kapoor bride avatar
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि इतनी खूबसूरत और ग्लैमर्स दिखने वाली सोनम कपूर का एक समय पर वजन करीब 86 किलो था। उस दौरान वह सिंगापुर में पढ़ाई कर रही थीं। पढ़ाई के इन सालों में सोनम ने काफी वजन बढ़ा लिया था।
4 of 5
sonam kapoor
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि अपनी पढ़ाई के दिनों में सोनम कपूर ने नहीं सोचता था कि आगे चलकर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होना है। पता हो कि सोनम कपूर ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे।
आपको बता दें कि पिछले साल 9 मई को सोनम कपूर ने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी की। शादी के लिए कपूर परिवार के अलावा बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस, स्वरा भास्कर, रानी मुखर्जी और करण जौहर जैसे बड़े स्टार पहुंचे।