फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने बेचा अपना मुंबई वाला फ्लैट, जानें कितना मोटा हुआ मुनाफा

Wed, 04 Jan 2023 06:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपने मदरहुड टाइम का मजा ले रही हैं। इस बीच उनसे जुड़ी नई खबर सामने आई है। दरअसल, बॉलीवुड इंडस्ट्री में बीते कुछ समय से सेलेब्स का रियल स्टेट की तरह झुकाव बढ़ा है। कई सेलेब्स अपनी पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर मुंबई में नई-नई प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं। कुछ समय पहले अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, अभिनेता शाहिद कपूर और विवेक अग्निहोत्री समेत कई सेलेब्स ने आलीशान घर खरीदे थे। वहीं, अब इस लिस्ट में सोनम कपूर का भी नाम शामिल हो गया है। अभिनेत्री को लेकर खबर आ रही हैं कि उन्होंने मुंबई में स्थित अपने एक फ्लैट को बेच दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
सोनम कपूर - फोटो : instagram
रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में सोनम कपूर ने अपने पुराने फ्लैट को बेच दिया। उन्होंने यह फ्लैट सात साल पहले 2015 में 31.48 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका यह आलीशान फ्लैट मुंबई के बीकेसी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में मौजूद है। सोनम ने यह फ्लैट 29 दिसंबर को 32.5 करोड़ में बेचा है। फ्लैट को बेचकर सोनम में एक करोड़ रुपये का मुनाफा किया है। खबर है कि सोनम का यह घर एसएमएफ इंफ्रास्ट्रक्टर नाम की एक मशहूर कंपनी ने खरीदा है। जिस खरीदार ने सोनम कपूर के इस फ्लैट को खरीदा है, उसने स्टांप ड्यूटी के तौर पर करीब 1.95 करोड़ रुपये भी खर्च किए हैं।

R. D. Burman: पंचम दा बनने से लव स्टोरी तक, जानिए आरडी बर्मन के बारे में अनसुने दिलचस्प किस्से
विज्ञापन

3 of 4
सोनम कपूर - फोटो : instagram
सोनम ने जो फ्लैट बेचा है, वह सिग्नेचर आईलैंड नाम की बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर मौजूद है। इस फ्लैट के साथ खरीदार को 4 कारों की पार्किंग की भी पूरी सुविधा मिलेगी। इससे पहले सोनम की कजिन बहन जान्हवी कपूर ने भी अपना एक घर बेचा था, जिसे अभिनेता राजकुमार राव ने खरीदा था। जान्हवी से उनका आलीशान अपार्टमेंट राजकुमार राव ने 44 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Box Office Report: ओपनिंग डे से राज कर रही 'अवतार 2' का हौसला बुलंद, 12वें दिन भी सदमे में 'सर्कस'
विज्ञापन

4 of 4
सोनम कपूर-आनंद आहूजा अपने बेटे के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर इन दिनों लंदन में अपने पति और बेटे के साथ रह रही हैं। नए साल के मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारी सी तस्वीर फैंस के साथ साझा की थी। इस तस्वीर में सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा और अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के साथ थीं। इस तस्वीर पर फैंस ने खूब प्यार भी बरसाया था।

Kiara Sidharth Wedding: कियारा और सिद्धार्थ के प्री-वेडिंग फंक्शन की तारीख आई सामने! इस दिन फेरे लेगा कपल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें