फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यूनिवर्स का शुक्रिया…’ सोनम कपूर ने कैसे मनाया अपना जन्मदिन? फैंस के साथ साझा की जश्न की अनदेखी तस्वीरें

Sun, 14 Jun 2026 07:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonam Kapoor Share Birthday Celebration Unseen Pictures: सोनम कपूर ने 9 जून को अपना 41वां जन्मदिन मनाया था। जश्न की तस्वीरें रविवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की हैं। जानिए, कौन-कौन सोनम कपूर के जन्मदिन के जश्न में शामिल हुआ। 
विज्ञापन
1 of 1
सोनम कपूर के जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@sonamkapoor

सोनम कपूर काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। नई मां की जिम्मेदारी वह निभा रही हैं। लेकिन अपने जन्मदिन का जश्न उन्होंने धूमधाम के साथ परिवार और दोस्तों के साथ मनाया। इन सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं। 


सोनम कपूर ने अपने पूरे परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। साथ ही एक कैप्शन भी लिखा। इसमें वह लिखती हैं, ‘मुझे जन्मदिन की बधाई। इस जिंदगी और इन लोगों के लिए यूनिवर्स का शुक्रिया।’

सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे की झलक भी इन तस्वीरों में दिखाई है। 


सोनम कपूर ने पति के साथ भी रोमांटिक तस्वीर साझा की है। 


चचेरे भाई और अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ भी सोनम कपूर ने अपने एक क्यूट फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। 


सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर भी बेटी के जन्मदिन के सेलिब्रेशन में शामिल हुए। 


सोनम कपूर के दोस्त भी उनके बर्थ डे सेलिब्रेशन में नजर आए। सोनम कपूर ने अपने बर्थ केक की फोटो भी पोस्ट की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें