फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: रोमांटिक अंदाज में दिखे सोनम और आनंद, एक दूसरे को खुलेआम किया KISS

Tue, 05 Jun 2018 12:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर और आनंद आहूजा
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन और ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए। जिसके बाद वो फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में व्यस्त हो गईं। काम की वजह से वो अपना हनीमून भी प्लान नहीं कर पाईं हालांकि सोनम किसी तरह समय निकालकर पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ जाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर और आनंद आहूजा
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के बाद जानी मानी सोशलाइट नताशा पूनावाला ने एक ग्रैंड पार्टी ऑर्गनाइज की। पार्टी की कई तस्वीरें सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें दोनों पार्टी इंजॉय करते हुए दिख रहे हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर और आनंद आहूजा
सोनम ने आनंद को किस करते हुए भी एक तस्वीर शेयर की है, इस फोटो पर न्यूलीवेड कपल को फैंस ने बधाईयां दी हैं। इस खास पार्टी के लिए सोनम वन साइडेड ऑफ शोल्डर, बलून आर्म स्टाइल गाउन में ग्लैमरस दिखीं। शादी के बाद आनंद आहूजा सोनम संग फिल्म स्क्रीनिंग से लेकर कई बॉलीवुड इवेंट्स और पार्टीज में साथ नजर आ रहे हैं।

4 of 5
सोनम कपूर और करण जौहर
पार्टी में सोनम का रॉयल ब्लू गाउन चर्चा में रहा। सोनम के साथ पार्टी में करिश्मा कपूर भी पहुंची। इन दिनों सोनम 'वीरे दी वेडिंग' के बेहतरीन कलेक्शन और फैंस से मिले रिस्पांस की सफलता का जश्न मना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor at cannes
इससे पहले खबर आई थी कि सोनम कपूर अपनी शादी में ही नाराज हो गई थीं। एक इंटरव्यू में सोनम ने कहा, 'मेरी शादी के वक्त मेरे करीबी दोस्तों और भाई बहनों ने बहुत सारे वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। रणवीर और जैकलीन ने तो शादी की तमाम रस्में लाइव की और इनके साथ इस मस्ती गैंग में स्वरा भास्कर, मीका सिंह, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह शामिल थे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें