कोरोना वायरस का संकट पूरी दुनिया में फैल चुका है। इससे लड़ने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है। कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे इस वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इस बीच अब ऐसी खबरें आईं है कि चीन में अब नए तरह के स्वाइन फ्लू के फैलने की संभावना है जोकि एक महामारी का रूप ले सकता है। वहीं इसको लेकर अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।