सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी के चर्चे हर किसी की जुबान पर हैं। इस खुशी के मौके पर पूरा कपूर परिवार भी काफी खुश नजर आ रहा है। सोनम कपूर 8 मई को अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी करने जा रही हैं। बीती रात सोनम की शादी का संगीत रखा गया। संगीत में बॉलीवुड के सभी सेलिब्रिटीज ने जमकर ठुमके लगाए। वहीं अपने ही संगीत सेरेमनी में सोनम भी डांस करती नजर आईं।
विज्ञापन
2 of 5
sonam kapoor
सोनम कपूर इस सेरेमनी में फिल्म ‘क्वीन’ के गाने 'लंदन ठुमकदा' पर जमकर कदम थिरकाए। संगीत के दौरान सोनम का ये डांस बेहद खास था और शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने इस गाने पर सोनम का डांस नहीं देखा होगा।
विज्ञापन
3 of 5
sonam kapoor
सोनम कपूर के अलावा इस वीडियो में सोनम की मां सुनीता कपूर को भी डांस करते हुए देखा जा सकता है। दोनों के डांस को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों डांस के इस पल को काफी एंजॉय कर रहे हैं। दोनों के बीच डांस केमेस्ट्री दमदार लग रही है।
4 of 5
sonam kapoor
सोनम के होने वाले पति आनंद का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी होने वाली सास और सोनम कपूर की मम्मी सुनीता कपूर के साथ डांस कर रहे हैं। सास और दामाद की ये जोड़ी काफी अच्छी लग रही हैं।
आपको बता दें कि बीती रात सोनम कपूर और आनंद आहूजा के मेहंदी और संगीत का फंक्शन रखा गया था। संगीत मुंबई के सनटेक BKC में हुआ। आज 8 मई को दोनों शादी के बंधंम में बंध जाएंगे।