फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: प्रेग्नेंसी को लेकर सोनम कपूर ने किया खुलासा, कहा- साल 2020 में भी हम….

Sat, 10 Sep 2022 11:50 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस बीते महीने एक बेटे की मां बनी हैं। इसी बीच अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस बीते महीने एक बेटे की मां बनी हैं। इसी बीच अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो एक्ट्रेस के एक इंटरव्यू का है, जो उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के लास्ट फेज के दौरान एक मैगजीन को दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने मदरहुड पर बात करते हुए भविष्य और अतीत को लेकर भी कई सारे खुलासे किए थे। इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि वह और उनके पति आनंद अहूजा साल 2020 में ही अपने पहले बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन फिर कोरोना महामारी की वजह से देरी हो गई।

विज्ञापन

2 of 4
sonam kapoor - फोटो : instagram

इंटरव्यू के दौरान बेबी प्लैनिंग पर बात करते हुए सोनम ने कहा कि उनकी शादी 2018 में हुई थी, इसलिए वह और आनंद 2 साल तक इसके लिए इंतजार करना चाहते थे। लेकिन फिर उस दौरान कोरोना महामारी आ गई। इस दौरान सोनम कपूर ने प्रेग्नेंट हुई अपनी सहेलियों की कहानियां सुनी, जिन्होंने बताया की महामारी के दौरान उन्हें प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही इस दौरान उन्हें यह भी पता चला कि ऐसे में समय में पैरेंट्स को भी साथ रखना बेहद जरूरी था, लेकिन ,सोनम अब कभी इंडिया तो कभी लंदन में अपना समय गुजारती हैं।

विज्ञापन

3 of 4
sonam kapoor - फोटो : instagram

अभिनेत्री ने बताया कि वह और उनके पति साल 2020 में बेबी प्लैनिंग कर रहे थे, लेकिन महामारी के शुरुआती दिनों में एक दिन वह दिल्ली में अपने माता-पिता के साथ घर पर बैठे हुए थे और माहौल को देखते हुए उन्होंने थोड़ा और इंतजार करने का फैसला किया। उस समय उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या होगा। ऐसे में दोनों ने इंतजार करने में ही भलाई समझी। लेकिन महामारी खत्म होती ना देख सोनम ने पिछले साल अपने जन्मदिन पर पति आनंद से कहा कि उन्हें अब और इंतजार नहीं करना चाहिए।

 

विज्ञापन

4 of 4
Sonam Kapoor Pregnant - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले उन्होंने भारत और लंदन में कुछ डॉक्टर्स से मिलकर अपने सभी जरूरी चैकअप्स कराएं। इस दौरान सब कुछ ठीक होने के बाद ही वह आगे बढ़ीं। अभिनेत्री दिसंबर में प्रेग्नेंट हुईं, जिसके बाद मार्च में अपने पति के साथ मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने इसकी घोषणा की। गौरतलब है कि अभिनेत्री और उनके पति आनंद आहूजा ने 20 अगस्त को मुंबई में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ खुशखबरी साझा की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें