सलमान खान
दरअसल, सोशल मीडिया पर सोनम के रिसेप्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान जैकलीन के साथ वेन्यू पर पहुंचते हैं। एंट्री के वक्त सलमान बोनी कपूर से मिलते हैं। वीडियो में सलमान से मिलते हुए बोनी कपूर काफी खुश नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बोनी सलमान के माथे पर किस भी करते हैं। वहीं साथ में खड़े अर्जुन, सलमान का आमना-सामना करने से बचते हुए नजर आते हैं।