फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास बहल पर कंगना रनौत ने लगाया यौन शोषण का आरोप, सोनम बोलीं- 'बातों को गंभीरता से लेना मुश्किल'

Mon, 08 Oct 2018 12:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sonam kapoor
बॉलीवुड में इन दिनों यौन शोषण का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। तनुश्री दत्ता के बाद अब क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत ने डायरेक्टर विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगातार तहलका मचा दिया है। इस मामले पर सेलिब्रिटीज का रिएक्शन आना भी शुरू हो गया है। इस बीच जब सोनम कपूर से कंगना रनौत के आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसी बात कही दी जिसे सुनकर कंगना तिलमिला गई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
sonam kapoor
सोनम कपूर मुंबई में एक खास कार्यक्रम में गई थीं। इस कार्यक्रम के दौरान सोनम कपूर से #metoo कैंपेन के बारे में पूछा गया। इसके साथ ही सोनम कपूर ने विहास बहल और कंगना रनौत के बारे में अपनी बात कही। सोनम ने कहा - 'यब बहुत निराशाजनक है। इसके बाद सोनम कपूर से जब पूछा गया कि अगर वह इस तरह के हालात में होतीं तो पूरे मामले से किस तरह से निपटतीं। क्या लोग अब ज्यादा से ज्यादा विकास के खिलाफ आवाज उठाएंगे?'
विज्ञापन

3 of 6
sonam kapoor
इस पर सोनम कपूर ने कंगना रनौत का जिक्र करते हुए कहा - 'कंगना ने तो उठाई है। कभी-कभी उनकी बातों को गंभीरता से लेना मुश्किल होता है। वह हमेशा अपनी बात बेबाकी से रखती हैं।' सोनम कपूर का यह जवाब सुनते ही कंगना रनौत गुस्से से लाल हो गई हैं। कंगना रनौत ने सोनम कपूर को आड़े हाथों लेते हुए ऐसी बात कह दी जो सोनम को जरूर चुभ सकती है।

4 of 6
KANGANA
कंगना रनौत ने कहा - 'तो क्या सोनम कपूर के पास कोई लाइसेंस है जिससे वह तय करेंगी किस पर विश्वास करना है और किस पर नहीं? वह मेरे दावों को लेकर इतना यकीन से कैसे कह सकती हैं। मेरी पहचान मेरी पिता की वजह से नहीं है। 10 साल तक संघर्ष करने के बाद मैंने बतौर सेलिब्रिटी लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है।'
 


 
विज्ञापन

5 of 6
Vikas Bahl
आपको बता दें, कंगना रनौत ने विकास बहल पर आरोप लगाया है कि क्वीन फिल्म की शूटिंग के दौरान गंदी हरकतें की थीं। कंगना ने अपने बयान में कहा है - 'मैं पीड़ित महिला की बात पर पूरी तरह से भरोसा करती हूं। जब हम क्वीन की शूटिंग कर रहे थे तब भी विकास विवाहित थे। फिर भी वह रोजाना नए पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का जिक्र करते थे। मैं दूसरों को या उनकी शादी को जज नहीं करती लेकिन आप महसूस कर सकते हैं कि कब ये सब उनके लिए लत बन चुका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kangana tattoo
कंगना ने आगे कहा - 'विकास हर रात पार्टी करते थे और मेरे पार्टी में शामिल ना होने पर वह मुझे अक्सर शर्मिंदा करते थे। विकास जब भी कहीं मिलते तो वह अजीब तरीके से मुझे गले लगाते, मेरे बालों को सूंघते और कहते कि उन्हें इस खुशबू से प्यार है। मुझे उनकी हरकतों से लगता था कि उनके साथ कुछ तो गड़बड़ है। इसके बाद मैंने उनसे दूरियां बना लीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें