फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो ने सोनम कपूर के 11 साल पुराने गाने को किया पसंद, अभिनेत्री ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Fri, 10 Apr 2020 11:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तारा सुतारिया का गाना 'मसकली 2.0' हाल ही में रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही इस गाने की चौतरफा आलोचना हो रही है। 'मसकली 2.0' गाना साल 2009 में आई सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन की फिल्म दिल्ली-6 के मसकली गाने का रीमिक्स है। इस गाने के रीमिक्स को लेकर संगीताकर ए आर रहमान, गीताकर प्रसून जोशी सहित कई लोग आलोचना कर चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं 'मसकली 2.0' को नापंसद करने वालों में अब दिल्ली मेट्रो का भी नाम जुड़ गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर पर फिल्माये मसकली गानो के पसंद किया है। डीएमआरसी इस गाने को साझा करते हुए बेहद खास ट्वीट भी लिखा। डीएमआरसी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पुराने ट्रैक को कोई पीछे नहीं छोड़ सकता। हम इसके साथ हैं क्योंकि हम इसमें फीचर हुए हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor - फोटो : amar ujala
वहीं डीएमआरसी के इस ट्वीट पर अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी बेहद खास अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने डीएमआरसी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए हार्ट वाला इमोजी बनाया। सोनम कपूर की इस प्रतिक्रिया पर डीएमआरसी ने उन्हें शुक्रिया भी किया है। डीएमआरसी ने सोनम कपूर का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'सोनम कपूर शुक्रिया। जब सब कुछ सामान्य हो जाएगा, तो हम आपको दिल्ली 6 की यात्रा पर फिर ले जाना चाहेंगे।'

4 of 5
Masakali 2.0 - फोटो : twitter
फिल्म दिल्ली-6 के गाने को प्रसून जोशी ने लिखा है। मोहित चौहान ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। जबकि ए आर रहमान ने संगीत दिया है। वहीं तनिष्क बागची ने 'मसकली 2.0' के रिलीज होने पर ए आर रहमान और प्रसून जोशी ने भी इसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना की। प्रसून जोशी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'दिल्ली 6 के गीत मसकली समेत मेरे लिखे सभी गीत मेरे दिल के बहुत करीब हैं। मुझे बड़ा दुख है कि मोहित चौहान, ए आर रहमान और मेरी मूल रचना को इस तरह इस्तेमाल किया गया। मुझे आशा है कि प्रशंसक अभी भी ओरिजिनल गीत को सुनेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AR Rahman, Prasoon Joshi - फोटो : amar ujala
ए आर रहमान ने अपने ट्वीट में 'मसकली 2.0' के बारे में वह सब कुछ लिखा है जिसे लिखने के लिए संगीत का एक साधक तनिष्क बागचियों जैसों की हरकत देखकर मजबूर हो जाता है। उन्होंने लिखा, 'अच्छा गाना बनाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। उसे अच्छे से सोचना पड़ता है, रातों की नींद खराब करनी पड़ती है, लिखकर मिटाया जाता है, और फिर से लिखा जाता है। 200 से ज्यादा संगीतज्ञों ने एक साल तक एक रचनात्मक दिमाग के साथ काम किया, तब जाकर यह रचना हुई।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें