फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन कहता है कि मलाइका को पसंद नहीं करती सोनम, ये तस्वीरें तो कुछ और कहती हैं?

Wed, 06 Mar 2019 03:09 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। खबर है इस साल दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन इस बीच खबर थी कि मलाइका-अर्जुन के रिश्ते से सोनम कपूर खुश नहीं हैं, और इसके पीछे उनका मलाइका से पुराना विवाद बताया गया।
विज्ञापन

2 of 6
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। इन फोटो के देखकर लग रहा है कि सोनम कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच का झगड़ा अब शांत हो गया है। अब दोनों के बीच किसी तरह का मनमुटाव नहीं और इसलिए मलाइका अब कपूर खानदान की बहू बन सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
malaika arora
सोनम कपूर और मलाइका की ये तस्वीर दोनों की करीबी दोस्त, नताशा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, रिया कपूर, सोनम कपूर साथ उनके करीबी दोस्त नजर आ रहे हैं।
 

4 of 6
Malaika Arora - फोटो : instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष मल्होत्रा ने एक पार्टी ऑर्गनाइज की थी । यहां मलाइका अरोड़ा और सोनम कपूर भी पहुंची थीं । पार्टी में मलाइका ने बहुत ज्यादा ड्रिंक कर ली । मलाइका लड़खड़ाईं तो सोनम ने उनके पास जाकर मदद करने की कोशिश की । इस पर मलाइका भड़क गईं और झटककर उनसे कहा कि 'दूर हटो मुझसे'।
विज्ञापन

5 of 6
sonam kapoor
मलाइका ने सबके सामने सोनम से बुरी तरह बात की । सोनम को ये बात बहुत बुरी लगी । तबसे वो मलाइका से बात तक नहीं करती हैं । बता दें कि ये बात 2016 की है इस घटना के बाद सोनम इन दोनों के रिश्ते से नाराज रहने लगीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
malaika arora
इस पार्टी के बाद सोनम और मलाइका एक साथ नहीं दिखीं। दोनों ने हमेशा एक-दूसरे से दूरी ही बनाकर रखी। लेकिन अब दोनों के बीच सब कुछ शांत हो गया है। और अब सोनम की मौजूदगी में ही मलाइका-अर्जुन साथ नजर आए और उनके साथ सोनम भी खुश दिख रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें