फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद आहूजा के साथ इस तारीख को फेरे लेंगी सोनम कपूर, स्पा के बाहर इस हाल में हुईं स्पॉट

Mon, 23 Apr 2018 11:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor
कपूर खानदान में करीब 30 साल बाद सोनम कपूर की डोली उठने जा रही है। खबर है कि सोनम अपने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से मई के पहले हफ्ते में शादी करने वाली हैं। कपूर खानदान की दोस्त और बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में खुलासा करते हुए बताया था कि वह सोनम कपूर की शादी की संगीत सेरेमनी कोरियोग्राफ कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में शादी की तारीख 7 और 8 मई बताई जा रही है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शादी के लिए तीन बड़े फंक्शन रखे जायेंगे, जिनको तीन अलग-अलग जगहों पर सम्पन्न किया जाएगा। इस बीच फैशन आइकन सोनम कपूर को जूहू में स्थित स्पा से बाहर निकलते हुए देखा गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
jhanvi kapoor
बेशक कपूर परिवार इस शादी को मीडिया से दूर रखना चाहता हो लेकिन परिवार में चल रही तैयारियों से तो जाहिर है कि सोनम की डोली जल्द उठने वाली है। इससे श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को डिजाइनर अनिता डोगरी के स्टोर के बाहर स्पॉट किया गया था।

4 of 5
sonam kapoor
खबरों की मानें तो कपूर खानदान लम्बे समय से सोनम कपूर की शादी की तैयारियां कर रहा है। संगीत सेरेमनी के लिए फराह खान खुद कपूर खानदान के सदस्यों के डांस परफॉर्मेंस के लिए कोरियोग्राफी करेंगी। शादी के बाद रिसेप्शन दिल्ली में भी होगा क्योंकि आनंद आहूजा का परिवार दिल्ली में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor
आपको बता दें कि पहले सोनम कपूर और आनंद आहूजा लंदन में शादी करने की सोच रहे थे लेकिन सोनम की दादी की खराब तबियत के चलते इसे भारत में ही करने का फैसला लिया गया है। सोनम और आनंद की शादी को लेकर लगातार कुछ न कुछ नई खबर आ रही है, लेकिन कपूर परिवार इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें