फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी के दौरान सोनम ने पहना भारी-भरकम लहंगा, मगर चप्पल पर नहीं गई होगी किसी की नजर

Mon, 07 May 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor Wedding
सोनम कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। रविवार को एक बेहद निजी समारोह में उनकी मेहंदी की रस्म निभाई गई। इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हर तरफ उनके लहंगे, झुमकों और मेकअप की चर्चा हो रही है। मगर शायद ही किसी का भी ध्यान उनके पांव पर गया होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर मेहंदी लगवाती हुईं
अपनी मेहंदी की रस्म के दौरान सोनम कपूर ने भारी-भरकम लहंगा पहना। उनकी इस ट्रेडिशनल ड्रेस को फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील ने तैयार किया है। गुलाबी, नीले और सफेद रंग के पोल्की डिजाइन के लहंगे में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, चांदबाली उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Sonam Kapoor
सोनम कपूर के हाथ और पांव में मेहंदी लगी थी। जाहिर है वह लहंगे के साथ ऊंची हील वाली सैंडल या फिर किसी भी तरह का जूता नहीं पहन सकती थीं। मगर सोनम ठहरीं फैशन आइकॉन, वह भला फैशन गोल्स सेट करने से पीछे कैसे रह सकती थीं। उन्होंने लहंगे के नीचे एक नामी एथलीजर और स्पोर्ट्स ब्रांड का सफेद रंग का चप्पल पहना। अब उनके फुटवियर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

4 of 5
Sonam Kapoor Wedding - फोटो : Instagram
सोनम कपूर की मेहंदी में पापा अनिल कपूर, भाई हर्षवर्धन और बहन रिया कपूर सफेद रंग के ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए। वहीं चचेरी बहनें खुशी और जाह्नवी कपूर मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर लहंगे में पहुंचीं। अर्जुन कपूर, अंशुला और मोहित मारवाह भी बहन की शादी की रस्मों में शामिल हुए। बॉलीवुड से सिर्फ करण जौहर सोनम की मेहंदी में स्पॉट किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonam Kapoor Wedding
मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने सोनम कपूर को मेहंदी लगाई। आठ मई को सोनम कपूर और आनंद आहूजा करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। इसके बाद शाम में दोस्तों, बिजनेस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए इस सेलिब्रिटी कपल ने रिसेप्शन पार्टी रखी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें