फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को शादी में किया इनवाइट, ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे पर लगाए थे ऐसे आरोप

Thu, 03 May 2018 03:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोनम कपूर
कपूर फैमिली में सोनम की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं । 8 मई 2018 को सोनम अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी । जब सोनम ने साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था तब उनका नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ा था ।
विज्ञापन

2 of 6
रणबीर कपूर
दोनों का प्यार परवान चढ़ा लेकिन डेब्यू फिल्म की नाकामी के साथ ही रणबीर और सोनम का रिश्ता खत्म हो गया था । इसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान सोनम ने रणबीर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था । सोनम करण जौहर के शो में दीपिका पादुकोण के साथ पहुंची थीं ।
विज्ञापन

3 of 6
रणबीर कपूर
तब सोनम ने कहा था, 'रणबीर ब्वॉयफ्रेंड मैटीरियल नहीं है और उनके साथ रिलेशनशिप में रहना बहुत मुश्किल है ।' सोनम ने रणबीर कपूर को मम्माज ब्वॉय भी कहा था । सोनम के इस बयान के बाद रणबीर ने उन्हें ड्रामा क्वीन बताया था ।

4 of 6
रणबीर कपूर
बता दें कि एक समय ऐसा भी था जब सोनम, रणबीर की तारीफ करते नहीं थकती थीं । उन्होंने कहा था, 'रणबीर ऐसे लड़के हैं जिन्हें हर लड़की अपना ब्वॉयफ्रेंड बनाना चाहेगी ।' खबर है कि सोनम की शादी में रणबीर कपूर को भी इनवाइट किया गया है ।
विज्ञापन

5 of 6
सोनम कपूर
रणबीर कपूर के अलावा सोनम कपूर का नाम फिल्म डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के साथ भी जोड़ा गया था । पुनीत ने सोनम को 'आई हेट लव स्टोरीज' फिल्म में डायरेक्ट किया था । हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को स्वीकारा नहीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनम कपूर
बता दें कि 8 मई 2018 को शादी के बाद शाम को ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी की गई है । रात 8 बजे यह प्रोग्राम शुरू होगा । इस इवेंट के लिए वेन्यू द लीला, मुंबई रखा गया है । रिसेप्शन पार्टी में आने वाले मेहमानों के लिए ड्रेस कोड इंडियन और वेस्टर्न फॉर्मल रखा गया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें