कपूर खानदान में 30 साल बाद सोनम कपूर की डोली उठी। सोनम कपूर की शादी मंगलवार को आनंद आहूजा से मुंबई में सिख रीति-रिवाजों के साथ हुई। सोनम और आनंद की शादी का रिसेप्शन मुंबई के 'द लीला' होटल में हुआ। रिसेप्शन वेन्यू के बाहर सोनम और आनंद ने मीडिया के सामने फोटो शूट करवाए।
विज्ञापन
2 of 6
Sonam Kapoor
अपनी शादी की तरह ही रिसेप्शन में भी सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सोनम के पति आनंद आहूजा भी ब्लैक शेरवानी में बहुत हैंडसम लग रहे थे, लेकिन आनंद ने शेरवानी के साथ स्पोर्ट्स शू पहन रखा था जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 6
Sonam Kapoor
सभी की नजर सोनम और आनंद पर थी पर जैसे ही लोगों का ध्यान आनंद आहूजा के जूतों पर गया ट्रोलर्स ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने आनंद का मजाक उड़ाते हुए लिखा- 'जूती सालियों ने छुपा ली इसलिए जल्दबाजी में स्पोर्ट्स शू पहन कर आना पड़ा।'
4 of 6
sonam wedding reception
एक यूजर ने लिखा- मुझे शर्म आ रही है यह देखकर कि आनंद शेरवानी के नीचे स्पोर्ट्स शूज पहन कर आ गए। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'स्पोर्ट्स शूज भी पहनते हैं क्या रईस लोग'
विज्ञापन
5 of 6
sonam wedding reception
एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया-सोनम की खोज में उसके पैरों में छाले पड़ गए, उसी को छिपाने के लिये। कई लोगों ने तो सोनम के फैशन सेंस का भी मजाक उड़ाते हुए लिखा, शादी होते ही ड्रेसिंग सेंस नॉनसेंस हो गया।
बता दें आनंद दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन हैं, और सोनम के साथ उनकी 4 साल से दोस्ती चल रही थी। आखिरकार मंगलवार को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अनिल कपूर ने अपनी बेटी की शादी को भरपूर एन्जॉय किया है, और उनके डांस वीडियो खूब वायरल हुए हैं।